एक्टर और सांसद रवि किशन हाल ही में जयपुर के एक निजी कॉलेज पहुंचे. वहां पहुंचते ही पूरा माहौल बदल गया. युवा छात्रों ने उनका जोरदार स्वागत किया. रवि किशन ने स्टूडेंट्स से सीधे बातचीत की, उनके साथ फोटो खिंचवाई और सोशल मीडिया पर वायरल डांस स्टेप्स पर जमकर थिरके.
राजस्थान की धरती पर कदम रखते ही उन्होंने स्टेज से 'खम्मा घणी' कहकर बात शुरू की. उनका यह देसी और कूल अंदाज छात्रों को बहुत पसंद आया. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया के ट्रेंडिंग स्टेप्स को अपने खास अंदाज में पेश किया. युवाओं के साथ नाचते हुए उन्होंने पूरा कैंपस एंटरटेनमेंट जोन में बदल दिया. कई वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि लीजेंड फिर लौट आया है.
Bro got a little nervous when the DJ suddenly played a Rajasthani song, and he had to pick up a few dance steps first. 😂
— Cricket Updates (@arman7590) August 19, 2026
Ravi Kishan is probably the first BJP MP after PM Modi to connect so well with Gen Z and win their hearts. #ravikishan #viral pic.twitter.com/rRNkYFVT4F
रवि किशन इन दिनों मीम्स के किंग और Gen-Z के फेवरेट बन चुके हैं. उनके एक्सप्रेशन, डायलॉग और डांस स्टेप्स सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. कार्यक्रम में उन्होंने अपनी लोकप्रियता का श्रेय भगवान महादेव को दिया. उन्होंने कहा कि महादेव की कृपा से ही आज की Gen-Z पीढ़ी उन्हें इतना प्यार दे रही है. यही वजह है कि वे सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बने रहते हैं.
एक छात्र ने उनसे निजी जिंदगी और फैसले लेने के बारे में पूछा. जवाब में रवि किशन ने बताया कि वे जीवन के फैसले दिल से सुनते हैं. लेकिन जब बात काम या प्रोफेशन की आती है, तो दिमाग को प्राथमिकता देते हैं. उनका यह संदेश छात्रों को प्रेरणा देने वाला लगा.
आजकल रवि किशन जी
— Ishq🏵️ (@___Ishq_) August 20, 2026
कुछ भी कर दे वह इंस्टाग्राम पर ट्रेडिंग में हो जाता है,
चाहे उनकी बातें हो चाहे उनका डांस हो कुछ भी हो,
कल रवि किशन जी ने
अपने एक फैन को अपना ऑटोग्राफ दिया है ऑटोग्राफ में देख सकते हैं लिखा हुआ है love रवि किशन, और भी कुछ लिखा है हिंदी में जो समझ में नहीं आ… pic.twitter.com/cdpkQMsPpG
कॉलेज में उनका यह धमाकेदार अवतार देखकर युवा काफी खुश दिखे. फोटो सेशन के दौरान भी उन्होंने छात्रों के साथ खूब मस्ती की. रवि किशन की एनर्जी और बेबाक अंदाज ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया. सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं. कई लोग कह रहे हैं कि उम्र का फर्क भूलकर वे युवाओं से जुड़ जाते हैं.