Don 3: प्रियंका चोपड़ा को कियारा आडवाणी ने किया रिप्लेस, रणवीर सिंह संग बड़े पर्दे पर करेंगी रोमांस
Don 3: अब फरहान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने बताया कि वह आज डॉन-3 को लेकर कोई नया अनाउंसमेंट कर सकते हैं.
नई दिल्ली: फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म डॉन-3 का हर किसी को काफी बेसब्री से इंतजार है. फिल्म में शाहरुख खान को रिप्लेस कर इसमें रणवीर सिंह दिखाई देने वाले हैं. अब इस खबर को सुनने के बाद जहां शाहरुख खान के फैंस नाराज थे वहीं रणवीर सिंह के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड थे.
डॉन-3
अब फरहान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने बताया कि वह आज डॉन-3 को लेकर कोई नया अनाउंसमेंट कर सकते हैं. अटकलें थी कि फरहान इसमें शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन से कैमियो करवा सकते हैं.
Also Read
आपको बता दें कि अब फरहान अख्तर ने वो अनाउंसमेंट कर दी हैं. रणवीर सिंह स्टारर फिल्म डॉन 3 में कियारा आडवाणी(Kiara Advani) की एंट्री हो चुकी है जिसके बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं क्योंकि पहली बार कियारा आडवाणी और रणवीर सिंह बड़े पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे.
कुछ एसआरके को लेकर एडिट वीडियो बना रहे हैं जिसमें वह रणवीर सिंह की जगह शाहरुख का वीडियो लगा रहे हैं. वैसे खबरों की मानें तो शाहरुख खान ने ही डॉन-3 के लिए मना किया तब फरहान ने रणबीर कपूर से बात की. हालांकि, रणबीर कपूर के मना करने के बाद यह फिल्म रणवीर सिंह की झोली में जा गिरी.