menu-icon
India Daily

Ranveer Singh Birthday: रिजेक्शन, ट्रोलिंग और फिर 'धुरंधर' वाली वापसी, रणवीर सिंह के बर्थडे पर जानें एक्टर की दिलचस्प फिल्मी जर्नी

आज रणवीर का नाम सुनते ही बड़े बजट की फिल्में याद आती हैं. लेकिन एक वक्त था जब उन्हें फिल्मों से बाहर कर दिया जाता था. कॉफी विद करण में रणवीर ने बताया था कि उन्हें एक समय 'बॉम्बे वेलवेट' फिल्म से हटा दिया गया था.

antima
Edited By: Antima Pal
Ranveer Singh Birthday: रिजेक्शन, ट्रोलिंग और फिर 'धुरंधर' वाली वापसी, रणवीर सिंह के बर्थडे पर जानें एक्टर की दिलचस्प फिल्मी जर्नी
Courtesy: Pinterest

Ranveer Singh Birthday: आज 6 जुलाई को रणवीर सिंह अपना 41वां बर्थडे मना रहे हैं. बिंदास एनर्जी, अलग-अलग किरदार और कभी न हार मानने वाले जज्बे के लिए जाने वाले रणवीर का सफर आसान नहीं रहा. इस मौके पर जानते हैं उनके करियर की उतार-चढ़ाव भरी कहानी...

जब रिजेक्ट कर दिए गए थे रणवीर

आज रणवीर का नाम सुनते ही बड़े बजट की फिल्में याद आती हैं. लेकिन एक वक्त था जब उन्हें फिल्मों से बाहर कर दिया जाता था. कॉफी विद करण में रणवीर ने बताया था कि उन्हें एक समय 'बॉम्बे वेलवेट' फिल्म से हटा दिया गया था. उनका कहना था कि 'मुझे बिना बताए फिल्म से निकाल दिया गया क्योंकि उस समय मेरी स्टार पावर कम थी.' फिल्म का स्केल बड़ा हुआ तो मेकर्स को लगा लीड के लिए बड़ा नाम चाहिए. रणवीर ने इसे दिल पर नहीं लिया. उन्होंने कहा कि उस समय वो इतने स्थापित नहीं थे. आज देखे तो ये उनके लिए एक सबक बन गया.

वो साल जब हर फिल्म हिट हुई

'बैंड बाजा बारात' से डेब्यू करने के बाद रणवीर ने कभी एक जैसे रोल नहीं किए. संजय लीला भंसाली के साथ उनकी जोड़ी ने करियर बदल दिया. 'राम-लीला' से वो हीरो बन गए. 'बाजीराव मस्तानी' में बाजीराव का रोल आज भी बेस्ट में गिना जाता है. 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी बनकर उन्होंने विलेन का रोल भी कमाल कर दिया. लोग उनकी इंटेंसिटी के कायल हो गए. इसके बाद 'सिम्बा' जैसी कमर्शियल हिट और 'गली बॉय' में मुराद का रोल. एक तरफ मसाला फिल्म, दूसरी तरफ कंटेंट. रणवीर ने बैलेंस बना लिया था.

फिर आया मुश्किल दौर

हर एक्टर की तरह रणवीर के करियर में भी डाउनफेज आया. '83' को तारीफ मिली लेकिन बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली. 'जयेशभाई जोरदार' और 'सर्कस' भी ऑडियंस को नहीं भा पाईं. लगातार 3 फिल्मों के बाद सवाल उठने लगे कि क्या रणवीर का फॉर्म चला गया? मीम्स बने, ट्रोलिंग हुई और कई लोग कहने लगे कि अब उनका टाइम खत्म.

'धुरंधर' से वापसी और नया भरोसा

लेकिन रणवीर ने हार नहीं मानी और फिर आई 'धुरंधर'. इस फिल्म ने एक बार फिर उन्हें लाइमलाइट में ला दिया. उनके अभिनय और स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ हर जगह हुई. फैंस और क्रिटिक्स दोनों ने कहा - 'रणवीर वापस आ गए.' लंबे गैप के बाद आई ये फिल्म रणवीर के लिए गेमचेंजर बनी. इंटेंस लुक और दमदार एक्टिंग से उन्होंने साबित कर दिया कि वो अभी भी बॉलीवुड के 'धुरंधर' हैं.