India's Got Latent Controversy: 2 दिन पहले रणवीर इलाहाबादिया से ब्रेकअप करने वाली रूमर्ड गर्लफ्रेंड की नई पोस्ट से क्यों मच गया बवाल?

रणवीर इलाहाबादिया का यह विवाद फिलहाल ठंडा पड़ता नहीं दिख रहा है. उनकी गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा के पोस्ट्स को लेकर भी सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. जिसने लोगों के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

Social Media
Babli Rautela

Ranveer Allahbadia GF Cryptic Post: मशहूर यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया बीते कुछ दिनों से विवादों में घिरे हुए हैं. इंडियाज गॉट टैलेंट पर की गई उनकी टिप्पणियों ने भारी विवाद खड़ा कर दिया है. इसी बीच, उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट साझा की, जिसने लोगों के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

निक्की शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा था, 'एक समय आएगा जब आप अपना दिमाग सहित सब कुछ खो देंगे. एक बार जब आप अपना दिमाग खो देते हैं, तो आपके पास अपनी आत्मा के अलावा कुछ नहीं बचेगा – और यही वह समय होगा जब आपको पता चलेगा कि आप अजेय हैं.'

रणवीर इलाहाबादिया की रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट

यह पोस्ट पहले स्पिरिचुअल लीग द्वारा शेयर की गई थी, जिसे निक्की ने अपने अकाउंट पर साझा किया. इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह कहीं रणवीर के विवाद से जुड़ी उनकी प्रतिक्रिया तो नहीं है.

Ranveer Allahbadia GF Cryptic Post Social Media

बता दें की यह पहली बार नहीं है जब निक्की शर्मा ने इस तरह का कोई पोस्ट किया है. कुछ दिनों पहले भी उन्होंने नकारात्मक ऊर्जा से बचने को लेकर एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें लिखा था, 'आपका शरीर सिर्फ खाने को ही नहीं, बल्कि ऊर्जा को भी नकारता है. अगर आपका शरीर कुछ जगहों, लोगों या चीज़ों को नकारना शुरू कर देता है, तो उस पर भरोसा करें और सुनें.' निक्की के इन पोस्ट्स को लेकर लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ लोग इसे सामान्य स्पिरिचुअल मैसेज मान रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि यह रणवीर के विवाद से जुड़ा इशारा हो सकता है.

रणवीर इलाहाबादिया पर क्यों हो रहा है विवाद?

पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया ने हाल ही में समय रैना के यूट्यूब शो में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने एक प्रतियोगी से आपत्तिजनक सवाल पूछा: 'क्या आप अपने माता-पिता को हर दिन सेक्स करते देखना पसंद करेंगे या उनके साथ मिलकर इसे हमेशा के लिए खत्म करना चाहेंगे?' उनकी इस टिप्पणी पर लोगों ने भारी नाराजगी जताई और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हुई.

रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना की इस टिप्पणी पर फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े नामों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. मशहूर संगीतकार बी प्राक, फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली, अभिनेता मुकेश खन्ना, गायक मीका सिंह और कई सेलेब्रिटीज ने इस बयान की आलोचना की है.