रानी मुखर्जी के नाम एक और उपलब्धि, बनीं दूसरी बॉलीवुड एक्ट्रेस जिन्हें मिली मानद डॉक्टरेट
रानी मुखर्जी को ऑस्ट्रेलिया की ला ट्रोब यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टर ऑफ लेटर्स की उपाधि मिली है. वे शाहरुख खान के बाद यह सम्मान पाने वाली दूसरी भारतीय सेलिब्रिटी बन गई हैं.
Rani Mukerji Video: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को ऑस्ट्रेलिया की ला ट्रोब यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टर ऑफ लेटर्स की उपाधि मिली है. वे शाहरुख खान के बाद यह सम्मान पाने वाली दूसरी भारतीय सेलिब्रिटी बन गई हैं. यह मौका उनके तीन दशक के फिल्मी सफर और अभिनय से आगे के योगदान को सम्मानित करता है.
रानी मुखर्जी के नाम एक और उपलब्धि
स्टेज पर उपाधि लेते वक्त रानी भावुक हो गईं. उन्होंने आंसू पोंछते हुए मुस्कान बिखेरी. एक पैपराजी द्वारा शेयर किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें साफ दिख रहा है कि यह सम्मान उन्हें कितना छू गया. रानी ने बाद में एक भावुक नोट शेयर किया. उन्होंने लिखा- 'ला ट्रोब यूनिवर्सिटी से यह मानद डॉक्टरेट मेरे जीवन के सबसे विनम्र पलों में से एक है. मैं हमेशा मानती रही हूं कि फिल्में दिमाग बदलने से पहले दिल बदलती हैं. इस पहचान का मतलब मेरे लिए शब्दों से कहीं ज्यादा है.'
बनीं दूसरी बॉलीवुड एक्ट्रेस जिन्हें मिली मानद डॉक्टरेट
उन्होंने आगे बताया कि वे हमेशा ऐसे किरदार चुनती हैं जो पहले उनके दिल को छूते हैं. ऐसी कहानियां जो कहनी जरूरी हों, जो प्रेरित करें और ताकत दें. रानी ने कहा कि वे चुपचाप भारतीय लड़कियों और महिलाओं की ताकत को सिनेमा के जरिए पेश करती रही हैं. उनकी फिल्मों का दिल हमेशा सही जगह पर रहा है.
Also Read
रानी ने कलाकारों की जिम्मेदारी पर भी बात की. उन्होंने लिखा- 'हर कलाकार पर प्रदर्शन से आगे की जिम्मेदारी होती है. हम चुपचाप अपनी संस्कृति के दूत बन जाते हैं.' रानी मुखर्जी ने करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं. 'मर्दानी' जैसी फिल्मों में उन्होंने मजबूत महिला चरित्रों को जीवंत किया. उनका यह सम्मान न सिर्फ अभिनय बल्कि सामाजिक प्रभाव को भी स्वीकार करता है.