menu-icon
India Daily

'रामायण' के भोजपुरी ट्रेलर ने मचाया धमाल, यूजर्स बोले- '100 करोड़ तो पक्का है...' मेकर्स से की बड़ी मांग

ट्रेलर में रामायण की कहानी को भोजपुरी अंदाज में पेश किया गया है. इसमें संवाद और आवाजें भोजपुरी शैली में हैं, जो दर्शकों को हंसा रही हैं और आकर्षित कर रही हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने इस क्लिप पर जमकर प्रतिक्रिया दी है.

antima
Edited By: Antima Pal
'रामायण' के भोजपुरी ट्रेलर ने मचाया धमाल, यूजर्स बोले- '100 करोड़ तो पक्का है...' मेकर्स से की बड़ी मांग
Courtesy: X

Ramayana Bhojpuri Trailer: नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश अभिनीत इस फिल्म का एक फैन-मेड भोजपुरी ट्रेलर वायरल हो गया है. यह आधिकारिक ट्रेलर नहीं है, बल्कि किसी फैन ने खुद बनाया है. फिर भी लोगों को यह काफी पसंद आ रहा है.

'रामायण' के भोजपुरी ट्रेलर ने मचाया धमाल

ट्रेलर में रामायण की कहानी को भोजपुरी अंदाज में पेश किया गया है. इसमें संवाद और आवाजें भोजपुरी शैली में हैं, जो दर्शकों को हंसा रही हैं और आकर्षित कर रही हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने इस क्लिप पर जमकर प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा कि वह रावण के मुंह से रवि किशन जैसी आवाज में 'घर जाके सुत्ती बाबू' सुनने का इंतजार कर रहा था. दूसरे यूजर ने कहा कि भोजपुरी ट्रेलर तो एकदम अलग लेवल का है.

कई लोगों का मानना है कि अगर मेकर्स फिल्म को आधिकारिक तौर पर भोजपुरी में रिलीज करें तो अच्छा बिजनेस हो सकता है. एक यूजर ने सुझाव दिया कि अगर सही प्रमोशन किया जाए तो सिर्फ उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ से ही 100 करोड़ रुपये आसानी से आ सकते हैं. भोजपुरी भाषा का बाजार काफी बड़ा है और इस क्षेत्र के दर्शक अपनी भाषा में फिल्में देखना पसंद करते हैं.

'रामायण' को हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम और अंग्रेजी में रिलीज किया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक जापानी मंदारिन और स्पेनिश भाषाओं में भी रिलीज की योजना है. फिल्म दो हिस्सों में बनेगी. पहला पार्ट इस साल दीवाली पर और दूसरा पार्ट अगले साल दीवाली पर आएगा. फिल्म को मूल रूप से हिंदी में शूट किया गया है. डब्ड वर्जन के लिए ब्रह्मा एआई का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि लिप सिंक परफेक्ट रहे.

फैन-मेड ट्रेलर के वायरल होने के बाद लोग सोच रहे हैं कि क्या मेकर्स भोजपुरी वर्जन पर भी विचार करेंगे. भोजपुरी दर्शकों का जोश देखते हुए यह डिमांड जायज लगती है. अगर फिल्म अपनी भाषा में आए तो क्षेत्रीय दर्शकों से और मजबूत कनेक्शन बनेगा.