हमेशा से फिजिकल रहा हूं... श्रेया कालरा के 'Lock Upp 2' किसिंग विवाद पर राम कपूर ने दी सफाई

‘Lock Upp’ सीजन 2 के विवाद पर राम कपूर ने सफाई दी. उन्होंने कहा कि श्रेया कालरा से उनकी बात हो चुकी है और उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया.

X
Ashutosh Rai

‘Lock Upp’ सीजन 2 के दौरान राम कपूर और श्रेया कालरा के बीच हुआ विवाद फिर चर्चा में है. एक पॉडकास्ट में राम ने इस मामले पर अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि श्रेया ने बाद में उनसे बात की थी और स्पष्ट किया था कि उनका मकसद कोई गलत आरोप लगाना नहीं था.

श्रेया से हुई बातचीत का राम ने किया जिक्र

राम कपूर ने बताया कि श्रेया ने उनसे कई बार बात की और कहा कि उनका इरादा यह बताना नहीं था कि उनके साथ कुछ गलत हुआ. राम ने कहा कि वह स्वभाव से लोगों के साथ खुलकर और सहज तरीके से पेश आते हैं. उन्होंने अपने 27 साल के करियर का हवाला देते हुए कहा कि किसी महिला ने उनके खिलाफ शिकायत नहीं की. उनका कहना था कि सोशल मीडिया पर विवाद को जरूरत से ज्यादा बढ़ाया गया.

श्रेया को लेकर बोले- थोड़ा शांत रहना चाहिए

राम ने श्रेया को अच्छे परिवार की लड़की बताते हुए कहा कि उन्हें बहस के दौरान गुस्से पर थोड़ा नियंत्रण रखना सीखना चाहिए. उन्होंने कहा कि कुछ बातों को लेकर सोशल मीडिया पर गलत धारणा बनी. शो के दौरान श्रेया ने एक टास्क के बाद राम को गाल पर किस करने की बात बताई थी. बाद में शिवांगी जोशी से जुड़े एक टास्क को लेकर भी सवाल उठे.


विवाद के बाद पत्नी ने किया था बचाव

मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर राम कपूर की आलोचना हुई. इसके बाद उनकी पत्नी गौतमी कपूर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर उनका बचाव किया था. राम ने कहा कि वह ऐसे विवादों पर समय नहीं गंवाना चाहते और अपनी जिंदगी की सकारात्मक चीजों पर ध्यान देना पसंद करते हैं.