एडवांस बुकिंग में 'पेड्डी' ने उड़ाया गर्दा! राम चरण-जाह्नवी कपूर की फिल्म ने बेचे 2 लाख से ज्यादा टिकट
'पेड्डी' कल यानी 4 जून 2026 को थिएटर में दस्तक देने जा रही है. राम चरण और जाह्नवी कपूर की इस जोड़ी ने एडवांस बुकिंग में जबरदस्त कमाल किया है. बुची बाबू साना द्वारा निर्देशित यह तेलुगु फिल्म अब हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज हो रही है.
Peddi Advance Booking: बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित फिल्म 'पेड्डी' कल यानी 4 जून 2026 को थिएटर में दस्तक देने जा रही है. राम चरण और जाह्नवी कपूर की इस जोड़ी ने एडवांस बुकिंग में जबरदस्त कमाल किया है. बुची बाबू साना द्वारा निर्देशित यह तेलुगु फिल्म अब हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज हो रही है. सैकनिल्क के अनुसार पहले दिन के लिए फिल्म ने 2.70 लाख से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं. बिना ब्लॉक सीट्स के फिल्म ने 6.61 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जबकि ब्लॉक सीट्स सहित आंकड़ा 11.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
एडवांस बुकिंग में 'पेड्डी' ने उड़ाया गर्दा!
भाषा के हिसाब से देखें तो तेलुगु वर्जन सबसे आगे है. इसमें अकेले 2,70,404 टिकट बिक चुके हैं. तमिल वर्जन ने 3,024 टिकट बेचे हैं. हिंदी वर्जन तीसरे स्थान पर है, जहां 2,450 टिकट बिके हैं. कन्नड़ वर्जन अभी कमजोर रहा है, सिर्फ 59 टिकट बिके. वहीं मलयालम वर्जन ने 744 टिकट बेचे हैं. रिलीज से एक दिन पहले भी बुकिंग जारी है, ऐसे में कल तक आंकड़े और बढ़ने की उम्मीद है.
पेड्डी की रिलीज डेट कई बार बदली
फिल्म की रिलीज डेट कई बार टली. शुरू में 27 मार्च 2026 को आने वाली थी, फिर इसे 30 अप्रैल कर दिया गया. बाद में 25 जून 2026 का डेट फाइनल हुआ था. लेकिन टॉक्सिक फिल्म के पोस्टपोन होने के बाद निर्माताओं ने फैसला लिया और 4 जून को रिलीज की तारीख फिक्स कर दी. राम चरण की फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है. खासकर तेलुगु स्टेट्स में पहले दिन हाउसफुल होने के आसार हैं.
जाह्नवी कपूर के लिए भी यह फिल्म करियर की बड़ी फिल्म साबित हो सकती है क्योंकि वे दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं. कल 4 जून को पेड्डी रिलीज हो रही है, जबकि 5 जून को 'है जवान तो इश्क होना है' थिएटर्स में आएगी. दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. फिल्म की कहानी, एक्शन और म्यूजिक को लेकर पहले से ही अच्छी चर्चा चल रही है.
2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग बनेगी 'पेड्डी'?
राम चरण के फैंस लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे. अगर पहले दिन की बुकिंग इसी तेजी से बढ़ती रही तो ओपनिंग दिन पर फिल्म बड़ी कमाई कर सकती है. दर्शक अब इंतजार कर रहे हैं कि क्या पेड्डी 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्मों में शामिल होगी. कल थिएटर में फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस का सिलसिला शुरू हो जाएगा.