राखी सावंत की उमराह यात्रा में भारत और Gen Z के लिए भावुक दुआ, वीडियो वायरल

अभिनेत्री राखी सावंत एक बार फिर मक्का पहुंची हैं. ईद-ए-मिलाद के मौके पर उन्होंने उमराह की. पवित्र काबा के आसपास तवाफ करते हुए उन्होंने भावुक होकर दुआ की. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है.

X
Antima Pal

Rakhi Sawant Video: बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत एक बार फिर मक्का पहुंची हैं. ईद-ए-मिलाद के मौके पर उन्होंने उमराह की. पवित्र काबा के आसपास तवाफ करते हुए उन्होंने भावुक होकर दुआ की. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है.

राखी सावंत ने उमराह यात्रा में Gen Z के लिए मांगी दुआ

राखी ने काबा की परिक्रमा के दौरान भारत की सुरक्षा के लिए अल्लाह से प्रार्थना की. उन्होंने कहा- 'मेरे देश को बचा लो मेरे खुदा.' आगे उन्होंने देश को गलत लोगों से बचाने की दुआ की. शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और युवा पीढ़ी यानी जेन-जेड की सुरक्षा के लिए भी उन्होंने अल्लाह से मदद मांगी.

अभिनेत्री ने रोजगार और अच्छी शिक्षा की भी कामना की. उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को बेहतर अवसर मिलें. राजनीतिज्ञों के बारे में उन्होंने दुआ की कि मंत्री और नेता ईमानदारी से काम करें. राखी ने कहा- 'या खुदा, मैं दुआ करती हूं कि जितने भी मंत्री-शंत्री हैं, वे ईमानदारी से चलें.'


उन्होंने जेन-जेड की इज्जत और सम्मान की भी प्रार्थना की. उन्होंने कामना की कि देश का कोई भी युवा अपमानित न हो. हाल ही में एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने दुख जताया. एक परिवार ने कथित तौर पर आईफोन की मांग को लेकर विवाद के बाद आत्महत्या कर ली थी. राखी ने दुआ की कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जेन-जेड अपने माता-पिता को कभी परेशान न करें. चाहे आईफोन हो या कोई और चीज, मांग करके परिवार को सताने की जरूरत नहीं. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खुद की कमाई करें और अपनी जिंदगी खुद संवारें.

राखी सावंत ने अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा के कुछ पल सोशल मीडिया पर शेयर किए. तवाफ के दौरान की गई उनकी ये दुआएं लोगों को छू रही हैं. कई यूजर्स ने उनकी बातों की तारीफ की है. कुछ ने कहा कि कलाकार जब समाज के मुद्दों पर आवाज उठाते हैं तो असर पड़ता है.