Assam Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 IPL 2026

Pushpa 2 BO Collection Day 38: 'पुष्पा 2' का 38वें दिन भी जलवा कायम, जानें अल्लू अर्जुन की फिल्म ने कितनी की कमाई

फिल्म 'पुष्पा 2'  लगातार अपने नाम नए रिकार्ड बना रही है. इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया है. अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी ने तहलका मचाया हुआ है.

Antima Pal

Pushpa 2 Box Office Collection Day 38: अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा 2'  लगातार अपने नाम नए रिकार्ड बना रही है. इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया है. अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी ने तहलका मचाया हुआ है. इस फिल्म के बाद और भी कई फिल्में रिलीज हुई लेकिन पुष्पा 2 की कमाई लगातार जारी है. पांच दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड बना लिए है. 'पुष्पा 2'  को रिलीज हुए 38 दिन पूरे हो गए है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म लगातार नोट छाप रही है. चलिए जानते है कि फिल्म ने 38वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है. 

'पुष्पा 2' का 38वें दिन भी जलवा कायम

पुष्पा 2: द रूल सुकुमार द्वारा निर्देशित 2024 भारतीय तेलुगु भाषा की एक्शन-ड्रामा फिल्म है. फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स के बैनर तले किया गया है. यह 2021 की हिट फिल्म पुष्पा: द राइज की दूसरी किस्त है. यह फिल्म दुनिया भर में 5 दिसंबर, 2024 को रिलीज हुई थी. फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने तैयार किया है. पुष्पा 2 ने शाम 6:30 बजे तक इंडिया में 1.03 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसी के साथ फिल्म की टोटल कमाई की बात करें तो अबतक  पुष्पा 2 की 1217.18 करोड़  रुपये हो चुकी है. 

वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह 1800 करोड़ के ऊपर पहुंच चुका है. पुष्पा 2 फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें  अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहद फ़ासिल, जगपति बाबू, जगदीश प्रताप बंडारी, धनंजय, राव रमेश, सुनील, अनसूया भारद्वाज, अजय नजर आए है. पुष्पा 2 फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन सफलता हासिल की है. यह फिल्म बाहुबली 2: द कन्क्लूजन को पछाड़कर भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
इसी के साथ साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पुष्पा 2 भारतीय फिल्म बनी है.

तेलुगु फिल्मों में भी पुष्पा 2 दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बनी है. बीते दिन की बात करें तो पुष्पा 2 ने कल सिर्फ 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं इस फिल्म को आज शनिवार का फायदा मिला है.