कनाडा में पंजाबी सिंगर Ammy Virk की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 राउंड गोलियां चली; जानें कैसी है हालत!

पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क कनाडा में एक चौंकाने वाले हमले का शिकार हो गए. 5 सितंबर 2026 को उनके एबॉट्सफोर्ड, ब्रिटिश कोलंबिया में हुए कॉन्सर्ट के बाद यह घटना हुई.

X
Antima Pal

Ammy Virk Attacked In Canada: पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क कनाडा में एक चौंकाने वाले हमले का शिकार हो गए. 5 सितंबर 2026 को उनके एबॉट्सफोर्ड, ब्रिटिश कोलंबिया में हुए कॉन्सर्ट के बाद यह घटना हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके काफिले से जुड़ी एक कार पर कई गोलियां चलाई गईं.

पंजाबी सिंगर Ammy Virk की गाड़ी पर फायरिंग

पुलिस के अनुसार एक काले रंग की एसयूवी में सवार लोगों ने लक्षित कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. एबॉट्सफोर्ड पुलिस के गश्ती अधिकारियों ने पुष्टि की कि शूटिंग हुई, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ. सूत्रों का कहना है कि जिस गाड़ी पर गोली चली, वह बुलेटप्रूफ थी. इसी वजह से एमी विर्क और उनके साथी सुरक्षित रह गए.

7 राउंड गोलियां चली

खबरों में बताया गया है कि कार पर करीब सात राउंड गोलियां चलीं. बुलेटप्रूफ गाड़ी की वजह से गोलियां कार को नुकसान नहीं पहुंचा सकीं. यह घटना कॉन्सर्ट खत्म होने के तुरंत बाद हुई जब सिंगर अपने काफिले के साथ आगे बढ़ रहे थे.


एमी विर्क पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लोकप्रिय नाम हैं. वे गाने के साथ फिल्मों में भी काम करते हैं. कनाडा में उनके कई फैंस हैं और वहां उनके कॉन्सर्ट अक्सर भरपूर भीड़ जुटाते हैं. इस बार एबॉट्सफोर्ड में भी उनका शो सफल रहा, लेकिन उसके बाद यह अप्रिय घटना घटी. पुलिस जांच कर रही है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने डार्क कलर की एसयूवी से फायरिंग की और फिर वहां से भाग निकले. कोई गिरफ्तारी की खबर अभी नहीं आई है. पुलिस ने इलाके में पेट्रोलिंग बढ़ा दी है.

सूत्रों ने बताया कि गाड़ी बुलेटप्रूफ होने की वजह से जानें बच गईं. अगर साधारण गाड़ी होती तो हालात गंभीर हो सकते थे. एमी विर्क फिलहाल सुरक्षित बताए जा रहे हैं. उनके परिवार और करीबी लोगों ने भी राहत की सांस ली है. एमी विर्क ने अभी तक आधिकारिक बयान नहीं दिया है. उनके मैनेजमेंट से भी कोई बड़ा अपडेट सामने नहीं आया. पुलिस आगे की जांच जारी रखे हुए है ताकि हमलावरों का पता चल सके.