बिन ब्याही ही मां बनीं पूनम पांडे? फ्लॉन्ट किया बेबी बंप; फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
पूनम पांडे ने एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं. मंगलवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वो अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. पोस्ट में कोई कैप्शन नहीं था.
मुंबई: बॉलीवुड और सोशल मीडिया की मशहूर हस्ती पूनम पांडे ने एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं. मंगलवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वो अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. पोस्ट में कोई कैप्शन नहीं था, सिर्फ कमेंट्स में बेबी, मिल्क बॉटल और प्रेग्नेंट महिला वाले इमोजी डाले गए.
बिन ब्याही ही मां बनीं पूनम पांडे?
एक फोटो में पूनम मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं, जिससे फैंस में प्रेग्नेंसी की अटकलें तेज हो गईं. लेकिन इस पोस्ट ने जितनी उत्सुकता जगाई, उतना ही संदेह भी पैदा कर दिया. कई यूजर्स ने पूछा कि क्या ये असली है या फिर पुरानी स्टाइल की मार्केटिंग ट्रिक? कुछ हफ्ते पहले मुंबई में पूनम को स्पॉट किया गया था, तब उनकी शक्ल में कोई प्रेग्नेंसी के संकेत नहीं थे. अचानक बंप दिखना लोगों को अजीब लगा.
खास बात ये है कि जब पूनम ने यही फोटोज एक्स पर शेयर कीं, तो नीचे ऑटोमैटिक मैसेज आया- 'Made with AI' यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाई गई तस्वीरें. इस पर एक यूजर ने कमेंट किया- 'ये भी फेक ही है, कुछ रियल भी करती है ये?' दूसरे ने लिखा- 'AI से बनाने की क्या जरूरत थी दीदी?' कई लोग हंसते हुए कह रहे हैं कि पूनम की हर पोस्ट अब संदेह के घेरे में आ जाती है.
फरवरी 2024 में फैला चुकी कैंसर से मरने की झूठी खबर
बता दें कि फरवरी 2024 में पूनम ने एक बड़ा विवाद खड़ा किया था. उनके ऑफिशियल अकाउंट से पोस्ट आया कि वो सर्वाइकल कैंसर से चल बसीं. पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई. लेकिन अगले ही दिन वो वापस आईं और बताया कि ये सिर्फ जागरूकता फैलाने का स्टंट था. सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन के बारे में लोगों को बताने के लिए उन्होंने ये ड्रामा किया. हालांकि इसकी काफी आलोचना हुई और लोग उन्हें फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगाने लगे.
पोस्ट देखने के बाद फैंस हुए कंफ्यूज
अब इस बेबी बंप वाली पोस्ट को देखकर वही पुराना विवाद फिर ताजा हो गया है. नेटिजन्स कह रहे हैं कि पूनम की हर चीज अब 'फेक या रियल' के सवाल के साथ देखी जाती है. कोई कह रहा है कि अगर सच में प्रेग्नेंट हैं तो खुशी की बात है, लेकिन पहले पक्का कन्फर्मेशन दें. परिवार की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. पूनम पांडे हमेशा से विवादों में रहने वाली सेलिब्रिटी रही हैं.