इस वीकेंड होगा OTT का धमाका! 'धुरंधर 2' से 'इंस्पेक्टर अविनाश' तक; रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज
इस वीकेंड एक्शन, क्राइम और ड्रामा का पूरा पैकेज मिल रहा है. चाहे आप थ्रिल पसंद करते हों या सस्पेंस, इन रिलीज में से कुछ न कुछ जरूर पसंद आएगा. तो इस गर्मी के वीकेंड को बनाइए आरामदायक और भरपूर मनोरंजन से भरा.
मुंबई: इस गर्मी के वीकेंड पर बाहर निकलने का मन न करे तो चिंता मत कीजिए. घर बैठे OTT प्लेटफॉर्म्स पर एक्शन, सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर फिल्में व सीरीज आपको जोश से भर देंगी. 15 मई से कई बड़ी रिलीज हो रही हैं, जिनमें दर्शक खूब मजा ले सकेंगे.
धुरंधर 2 का जलवा जारी
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ थिएटर में जबरदस्त कमाई कर चुकी है. 1000 करोड़ क्लब में शामिल इस फिल्म को अब घर बैठे देखने का मौका मिलेगा. आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस एक्शन धमाकेदार फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म 15 मई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. अगर आपको तेज एक्शन और रोमांच पसंद है तो यह फिल्म आपके वीकेंड को यादगार बना देगी.
कर्तव्य – सैफ अली खान का पुलिस अवतार
शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 'कर्तव्य' भी 15 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. पुलकित द्वारा निर्देशित यह क्राइम ड्रामा फिल्म सैफ अली खान को पुलिस अधिकारी के रोल में दिखाएगी. फिल्म में रसिका दुग्गल, संजय मिश्रा और मनीष चौधरी भी अहम भूमिका में हैं. कहानी अपराध और कर्तव्य के बीच के संघर्ष पर आधारित है.
इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2
रणदीप हुड्डा की पॉपुलर वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन भी इस वीकेंड दस्तक देने वाला है. उर्वशी रौतेला, अमित सियाल, शालिन भनोट, राहुल मित्रा और जोहेब फारूकी जैसे कलाकारों से सजी यह सीरीज एक्शन और सस्पेंस से भरपूर है. पिछले सीजन में मिले रिस्पॉन्स को देखते हुए उम्मीद है कि नया सीजन भी दर्शकों को बांधकर रखेगा.
अन्य रोचक रिलीज
इसके अलावा 'एग्जाम' जैसी फिल्म और 'द क्रैश' नाम की सच्ची घटना पर आधारित क्राइम डॉक्यूमेंट्री भी उपलब्ध होगी. 'द क्रैश' 2022 की अमेरिकी घटना पर बनी है, जिसमें एक किशोरी ने अपनी जान जोखिम में डालकर सनसनीखेज हरकत की थी. 'बर्लिन एंड द लेडी विद एन एरमाइन' भी दर्शकों का ध्यान खींचने वाली फिल्म है.