इश्क और दर्द का कॉम्बो लेकर थिएटर में आई 'ओ रोमियो', जानें शाहिद-तृप्ति की फिल्म फैंस के दिलों में कितनी खरी उतरी?
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' ने थिएटर्स में धमाल मचा दिया है. 13 फरवरी 2026 को रिलीज हुई यह गैंगस्टर थ्रिलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर छाई हुई है. फैंस पहले हाफ को 'थ्रिलिंग रोलरकोस्टर' बता रहे हैं और शाहिद कपूर की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
मुंबई: वैलेंटाइन वीक में रिलीज हुई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' ने थिएटर्स में धमाल मचा दिया है. 13 फरवरी 2026 को रिलीज हुई यह गैंगस्टर थ्रिलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर छाई हुई है. फैंस पहले हाफ को 'थ्रिलिंग रोलरकोस्टर' बता रहे हैं और शाहिद कपूर की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. निर्देशक विशाल भारद्वाज और शाहिद की यह जोड़ी आठ साल बाद फिर साथ आई है, जो फैंस के लिए खास है.
इश्क और दर्द का कॉम्बो लेकर थिएटर में आई 'ओ रोमियो'
फिल्म में शाहिद कपूर 'हुसैन उस्तरा' नाम के एक गैंगस्टर के रोल में हैं, जबकि तृप्ति डिमरी उनके साथ लीड रोल में नजर आ रही हैं. कहानी में प्यार, बदला और अंडरवर्ल्ड की दुनिया को खूबसूरती से दिखाया गया है. फिल्म में नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटानी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.
तृप्ति डिमरी की फ्यूरियस और इनोसेंट दोनों साइड की तारीफ हो रही है. कुछ ने फिल्म को 'ब्लॉकबस्टर' और 4.5 स्टार दिए हैं. विशाल भारद्वाज का डायरेक्शन, स्टाइलिश एक्शन, बैकग्राउंड म्यूजिक और इमोशनल डेप्थ फैंस को पसंद आ रहा है. हालांकि कुछ रिव्यू में दूसरे हाफ में थोड़ा ड्रैग होने की बात कही गई है, लेकिन क्लाइमैक्स ने सबको इम्प्रेस किया.
वैलेंटाइन डे वीकेंड पर रिलीज होने से फिल्म रोमांस और एक्शन का परफेक्ट मिक्स लग रही है. फैंस इसे 'सॉलिड वैलेंटाइन वॉच' बता रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी शुरुआत की उम्मीद है. कुल मिलाकर 'ओ रोमियो' ने फैंस का दिल जीत लिया है और थिएटर्स में देखने लायक फिल्म साबित हो रही है.