Hanuman Ansh Box Office Success: भक्ति और आस्था की कहानी लेकर आई फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा सरप्राइज दिया है. नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित यह फिल्म धीमी शुरुआत के बावजूद चौथे सप्ताह में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है.
फिल्म 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई थी. पहले दिन महज 10 लाख रुपये की कमाई हुई. पहले सप्ताह में कुल कलेक्शन सिर्फ 1.08 करोड़ रुपये रहा. लेकिन तीसरे सप्ताह से पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ ने खेल बदल दिया. दर्शक थिएटर में आने लगे और फिल्म की कमाई तेजी से बढ़ने लगी.
हाल ही में फिल्म ने 26वें दिन 8.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. इस दिन 7008 शो हुए और औसतन 46 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही. पिछले दिन के मुकाबले यह कमाई 54.5 प्रतिशत ज्यादा थी. अब तक फिल्म की भारत में नेट कलेक्शन 54.13 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 63.82 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है.
By Baba’s grace, Hanuman Ansh crosses 248K tickets booked in 24 hours on BookMyShow
Thank you for making this divine journey your own with your love and support
Experience Baba’s divine presence in cinemas near you
Book Your Tickets NOW
🔗 https://t.co/OWcnvp0uAG pic.twitter.com/AzdRPmQlmE— HanumanAnsh (@HanumanAnsh) August 31, 2026Also Read
खास बात यह है कि फिल्म सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी. कम बजट में इतनी बड़ी सफलता को देखकर डायरेक्टर बहुत इमोशनल हो गए. उन्होंने कहा कि यह चमत्कार है. आस्था और भक्ति भरी कहानी ने दर्शकों के दिल जीत लिए. फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा का किरदार निभाया है. उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा जा रहा है. साथ में विहान शेडगे, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी और गुलशन पांडे भी हैं. फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 30 मिनट है.
नए रिलीज हो रहे बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के बीच भी हनुमान अंश थिएटर में अपनी जगह बनाए हुए है. भक्तिमय कहानी और सकारात्मक संदेश के कारण परिवार के साथ देखने वाले लोग इसे पसंद कर रहे हैं.