हार्दिक संग तलाक की खबरों पर नताशा ने तोड़ी चुप्पी! बोलीं- भगवान के अपने प्लान होते हैं
मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक इन दिनों अपने पोस्ट को लेकर काफी चर्चा बटोर रही हैं. हाल ही में अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर किया है जिसको देखने के बाद उनकी और हार्दिक पांड्या की तलाक की खबरों को और हवा मिल गई है. तो चलिए जानते है कि वीडियो में क्या है खास?
Natasa Stankovic: मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या इन दिनों अपने तलाक को लेकर काफी चर्चा में हैं. कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि नताशा और हार्दिक के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा है. अब सोशल मीडिया पर नताशा स्टेनकोविक का एक वीडियो काफी चर्चा में है जिसको देखने के बाद लोगों के अलग-अलग तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. इस वीडियो को देख एक बार फिर इनके रिश्तें में कुछ भी ठीक न होने की बात को हवा मिली है. आइए जानते हैं कि उस वीडियो में क्या है?
दरअसल, Natasa Stankovic ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह कहती दिख रही हैं कि 'मैं कुछ ऐसा पढ़ने के लिए काफी एक्साइटेड हूं, जिसको सुनना मेरे लिए काफी जरूरी है. यही कारण है कि मैं अपने साथ कार में बाइबल लेकर आई थी. मैं बाइबिल पढ़कर आप सबको सुनाना चाहती हूं.
Also Read
नताशा ने शेयर किया वीडियो
हार्दिक पांड्या की पत्नी ने आगे कहा- 'भगवान आपके आगे चलता है और तुम्हारे साथ रहेगा. वह तुम्हें कभी भी अकेला नहीं छोड़ेंगे इसलिए आपको डरने या निराश होने की जरुरत नहीं है. हम जब किसी ऐसी सिच्यूएशन में होते हैं तो हम अक्सर दुखी हो जाते हैं. मगर आपको कभी ये भूलने की जरूरत नहीं है कि क्योंकि आपसे पहले ही उसके आपको लेकर प्लान होते हैं.
जब से टी 20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है तब से हर किसी की नजर नताशा की पोस्ट पर थी कि वह हार्दिक के लिए कोई पोस्ट करेंगी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया जिसके बाद से अदाकारा को काफी ट्रोल किया गया. अब ऐसे में उनका ये वीडियो आना काफी कुछ बयां करता है.