Commonwealth Games 2026

मुंबई पुलिस ने मेरे बेटे की जिंदगी बर्बाद कर दी: सैफ हमले में रिहा किए गए व्यक्ति के पिता

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान पर 16 जनवरी को मुंबई में उनके फ्लैट पर हुए हमले के संदिग्ध के तौर पर छत्तीसगढ़ के दुर्ग से हिरासत में लिए गए व्यक्ति के पिता ने सोमवार को आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस ने ‘‘उनके बेटे की जिंदगी बर्बाद कर दी’’.

Shilpa Srivastava

सैफ अली खान पर 16 जनवरी को मुंबई में उनके फ्लैट पर हुए हमले के संदिग्ध के तौर पर छत्तीसगढ़ के दुर्ग से हिरासत में लिए गए व्यक्ति के पिता ने सोमवार को आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस ने ‘‘उनके बेटे की जिंदगी बर्बाद कर दी’’.

मुंबई पुलिस से मिली सूचना के बाद 18 जनवरी को दुर्ग स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कोलकाता शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से चालक आकाश कनौजिया (31) को हिरासत में लिया था. मुंबई पुलिस द्वारा 19 जनवरी को बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल फाकिर को गिरफ्तार किए जाने के बाद दुर्ग आरपीएफ ने कनौजिया को रिहा कर दिया.

कंनौजिया ठाणे जिले के टिटवाला में इंदिरानगर चॉल का निवासी है. आकाश के पिता कैलाश कनौजिया ने कहा, ‘‘पुलिस ने मेरे बेटे की पहचान की पुष्टि किए बिना उसे हिरासत में ले लिया. इस गलती ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है. अब मानसिक आघात के कारण आकाश काम पर ध्यान नहीं दे पा रहा है और अपने परिवार से ज्यादा बातचीत भी नहीं कर रहा है.’’


कैलाश ने कहा, ‘‘उसकी नौकरी चली गई और शादी टूट गई. कौन जिम्मेदार है? पुलिस के रवैये ने आकाश का भविष्य बर्बाद कर दिया है.’’

(इस खबर को इंडिया डेली लाइव की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की हुई है)