menu-icon
India Daily

मुकेश खन्ना ने कॉमेडियन समय रैना के साथ Ad पर ट्रोल होने पर दिया जवाब, बोले- 'शक्तिमान बिक नहीं सकता'

मुकेश खन्ना ने कॉमेडियन समय रैना के साथ एक विज्ञापन में नजर आने के बाद सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं का जवाब दिया है. मुकेश खन्ना 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो के सबसे बड़े आलोचकों में से एक रहे हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
मुकेश खन्ना ने कॉमेडियन समय रैना के साथ Ad पर ट्रोल होने पर दिया जवाब, बोले- 'शक्तिमान बिक नहीं सकता'
Courtesy: X

Mukesh Khanna On Samay Raina: एक्टर मुकेश खन्ना ने कॉमेडियन समय रैना के साथ एक विज्ञापन में नजर आने के बाद सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं का जवाब दिया है. मुकेश खन्ना 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो के सबसे बड़े आलोचकों में से एक रहे हैं. उन्होंने कई बार इस शो पर आपत्ति जताई थी और इसे बंद करने की मांग भी की थी. हाल ही में जब दोनों एक मोबाइल फोन ब्रांड के विज्ञापन में एक साथ दिखे तो कई यूजर्स ने उन पर 'बिक गया' जैसे कमेंट्स किए.

मुकेश खन्ना ने एक पॉडकास्ट में इस मुद्दे पर खुलकर बात की. उन्होंने साफ कहा कि यह कोई सहयोग या शो में आने वाली बात नहीं है. यह सिर्फ एक विज्ञापन है. ब्रांड को उन्हें मनाने में 10 दिन लग गए थे. शुरू में मुकेश खन्ना ने इनकार कर दिया था क्योंकि वे समय रैना के शो के खिलाफ खुलकर बोल चुके थे. उन्होंने पूछा कि जब मैं उनके शो को बंद करवाना चाहता था तो अब उनके साथ कैसे दिख सकता हूं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

बाद में स्क्रिप्ट देखने के बाद उन्होंने सहमति दी. उन्हें आश्वासन दिया गया कि उनकी मांगों के अनुसार बदलाव किए जा सकते हैं. मुकेश खन्ना ने जोर देकर कहा कि उन्होंने कहीं भी समय रैना की तारीफ नहीं की और न ही उनके शो का समर्थन किया. उन्होंने पूछा कि मैंने कहां झुककर कहा कि ये अच्छा है? उन्होंने कहा- 'मेरे लोग नहीं बोलेंगे कि मैं बिक गया. अगर मुझे खरीदते तो मैं भी गाली-गलौज करता न? शक्तिमान नहीं बिक सकता है. मैं उसके शो में नहीं गया.'

उन्होंने दोहराया कि वे अब भी इस तरह के रोस्टिंग प्रोग्राम्स के खिलाफ हैं. मुकेश खन्ना ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले पर भी अपनी असहमति जताई थी जो समय रैना से जुड़े एफआईआर से संबंधित था. उन्होंने साफ किया कि विज्ञापन सिर्फ काम है, इससे उनका स्टैंड नहीं बदला है.