Weather IMD US Israel Iran War

Mahakumbh 2025: संगम में डुबकी लगाते समय बाबा रामदेव के बालों की अदा पर फूट-फूट कर हंसने लगी हेमा मालिनी, वीडियो वायरल

महाकुंभ 2025, न केवल एक धार्मिक संगम है बल्कि यहां कई अद्भुत और यादगार पल भी देखने को मिल रहे हैं. बाबा रामदेव के बाल झटकने का यह वायरल वीडियो और हेमा मालिनी का रिएक्शन इस भव्य आयोजन को और भी दिलचस्प बना रही है.

Social Media
Babli Rautela

Hema Malini: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में लाखों श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान कर रहे हैं. इस धार्मिक आयोजन में बॉलीवुड से हॉलीवुड तक कई नामचीन लोगों का स्नान करते देखा गया है. इस शादी स्नान में एक्ट्रेस और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी भी शामिल हुईं. उन्होंने मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर संगम में डुबकी लगाई और इस पवित्र यात्रा को अपना सौभाग्य बताया.

लेकिन महाकुंभ के इस धार्मिक माहौल में एक हल्का-फुल्का पल भी देखने को मिला, जब योगगुरु बाबा रामदेव के खतरनाक बाल उछालने की हरकत पर हेमा मालिनी जोर से हंस पड़ीं.

बाबा रामदेव के बालों ने उड़ाया ध्यान!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बाबा रामदेव स्नान के दौरान जब पानी से बाहर आते हैं, तो उनके लंबे गीले बाल खुल जाते हैं. उसी समय, कोई उनके बालों को पूरी तरह खोल देता है, और वह अपने घने गीले बालों को पूरी ऊर्जा के साथ झटकते हैं. इस दौरान, उनके बालों से पीछे खड़े लोगों के चेहरे पर पानी उड़ता है. हेमा मालिनी यह नजारा देख हंसी नहीं रोक पाईं और जोर से ठहाका लगा दिया. उनके साथ मौजूद दूसरे भक्त भी इस सीन पर मुस्कुराते नजर आए. 


महाकुंभ में जुटीं मशहूर हस्तियां

हेमा मालिनी के अलावा, इस महान धार्मिक आयोजन में कई अन्य प्रसिद्ध हस्तियां भी शामिल हुईं. इससे पहले इस शादी स्नान में हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर, फिल्म डायरेक्टर कबीर खान, मशहूर गायक गुरु रंधावा, एक्टर अविनाश तिवारी, 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी, दिग्गज एक्टर अनुपम खेर भी पवित्र संगम में डुबकी लगाकर आध्यात्मिक आशीर्वाद प्राप्त किया.

13 जनवरी से शुरू हुआ यह भव्य आयोजन 26 फरवरी तक चलेगा. आगामी महत्वपूर्ण स्नान तिथियां इस प्रकार हैं:

  • 3 फरवरी – बसंत पंचमी (तीसरा शाही स्नान)
  • 12 फरवरी – माघी पूर्णिमा
  • 26 फरवरी – महा शिवरात्रि

हेमा मालिनी की आध्यात्मिक यात्रा

हेमा मालिनी ने अपनी कुंभ यात्रा के दौरान कहा, 'यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे इस शुभ दिन पर संगम में स्नान करने का अवसर मिला.' सोमवार शाम, हेमा मालिनी प्रयागराज पहुंचीं, जहां उन्होंने जूनापीठाधीश्वर महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज (जिन्हें पूज्य प्रभुश्री जी भी कहा जाता है) के साथ आध्यात्मिक चर्चा की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी अपने परिवार के साथ महाकुंभ पहुंचे. उन्होंने विभिन्न साधु-संतों के साथ चर्चा की और अवधेशानंद गिरिजी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को ही 1.55 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया, जबकि अब तक 14.76 करोड़ से अधिक तीर्थयात्री महाकुंभ में डुबकी लगा चुके हैं.