जान से मारने की धमकियों से नहीं डरे रेमो डिसूजा, महाकुंभ में जाकर लगाई डुबकी, लिया मेले का आनंद-Video
महाकुंभ मेला में फेमस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा अपने परिवार के साथ पहुंचे. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह काले कपड़े पहने और चेहरा ढके हुए कुंभ के वातावरण को नाव में बैठकर देख रहे थे. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
Remo D'Souza At Mahakumbh: प्रयागराज में इस समय महाकुंभ मेला 2025 धूमधाम से जारी है, जहां भारत के कोने-कोने से और दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु जुटे हैं. हाल ही में फेमस कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा अपने परिवार के साथ पहली बार कुंभ मेले में पहुंचे. उन्होंने इस यात्रा का अनुभव सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए शेयर किया.
वीडियो में रेमो काले कपड़े पहने हुए हैं और उनका चेहरा ढका हुआ है, जिससे पहले तो उन्हें पहचानना थोड़ा मुश्किल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह नाव में बैठे हुए कुंभ के माहौल को कैमरे में कैद करते हुए आसपास की सुंदरता को देख रहे थे. अब रेमो का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
Also Read
स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से की मुलाकात
रेमो के इस यात्रा के दौरान उन्होंने स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से भी मुलाकात की और उनके आध्यात्मिक प्रवचन सुने. रेमो ने स्वामी से आशीर्वाद लिया और कहा कि भले ही हाल ही में उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर धमकियां मिलीं, लेकिन उन्हें विश्वास है कि महादेव और उनके प्रियजन उनके साथ हैं, जिससे वह खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस करते हैं.
महाकुंभ मेला 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा. यह कुल 45 दिनों तक चलेगा. यह आयोजन हिंदू धर्म का एक बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण मेला है, जो हर 12 साल में चार स्थानों - प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक पर आयोजित होता है.
रेमो डिसूजा का वर्कफ्रंट
रेमो डिसूजा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म अगली फिल्म 'बी हैप्पी' है. जिसमें अभिषेक बच्चन लीड रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म में अभिषेक एक सिंगल पिता का किरदार निभा रहे हैं, जो अपनी छोटी बेटी को एक डांस रियलिटी शो में भाग लेने के लिए इंस्पायर करते हैं. फिल्म में नोरा फतेही भी लीड रोल में नजर आएंगी.