कुणाल खेमू के नए शो 'Alliance' में उतरेंगे 16 सितारे, रवि किशन अपनी बेटी के साथ आएंगे नजर; देखें लिस्ट
कुणाल खेमू के होस्टिंग में बनने वाला यह शो अपने अनोखे फॉर्मेट के लिए चर्चा में है. शो में 16 मशहूर हस्तियां जोड़ियों में हिस्सा लेंगी, लेकिन ये जोड़ियां लंबे समय तक टिक नहीं पाएंगी. दोस्ती, परिवार और रिश्तों पर आधारित यह शो जल्द ही रणनीतियों और बदलते गठबंधनों का रोमांचक खेल दिखाएगा.
Alliance Full List Of Contestants: प्राइम वीडियो का नया रियलिटी शो 'Alliance' जल्द ही दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है. कुणाल खेमू के होस्टिंग में बनने वाला यह शो अपने अनोखे फॉर्मेट के लिए चर्चा में है. शो में 16 मशहूर हस्तियां जोड़ियों में हिस्सा लेंगी, लेकिन ये जोड़ियां लंबे समय तक टिक नहीं पाएंगी. दोस्ती, परिवार और रिश्तों पर आधारित यह शो जल्द ही रणनीतियों और बदलते गठबंधनों का रोमांचक खेल दिखाएगा.
कुणाल खेमू के नए शो 'Alliance' में उतरेंगे 16 सितारे
प्राइम वीडियो और बैनिजय एशिया द्वारा मंगलवार को जारी लिस्ट के मुताबिक सभी सेलिब्रिटी किसी न किसी रिश्ते के आधार पर जोड़ी बनाकर शो में एंट्री करेंगे. शुरुआत में ये पुराने रिश्ते उनका साथ देंगे, लेकिन शो आगे बढ़ने के साथ-साथ गेम के ट्विस्ट इन रिश्तों को टेस्ट करेंगे.
Also Read
इन जोड़ियों को देखेंगे दर्शक:-
रवि किशन और रिव्वा किशन: अभिनेता और नेता रवि किशन अपनी बेटी रिव्वा के साथ शो में नजर आएंगे. पिता-पुत्री का यह जोड़ दर्शकों का खास ध्यान खींचेगा.
कुशाल टंडन और अर्सलान गोनी: टीवी के लोकप्रिय चेहरे कुशाल टंडन अपने दोस्त अर्सलान गोनी के साथ खेलेंगे.
मिनी माथुर और निखिल चिनापा: मशहूर वीजे और होस्ट मिनी माथुर पति निखिल चिनापा के साथ एंट्री करेंगी.
जैद दरबार और डेज़ी शाह: जैद दारबार अपनी दोस्त डेज़ी शाह के साथ शो में शामिल होंगे.
रूही दोसानी और नीति टेलर: दोनों टीवी अभिनेत्रियां अपनी दोस्ती के सहारे खेलेंगी.
वंशज सिंह और अरमान खेरा: ये दोस्ती वाली जोड़ी भी शो में रोमांचक मुकाबला दिखाएगी.
पायल धारे (पायल गेमिंग) और सब्बी सूरी: यूट्यूबर पायल गेमिंग सब्बी सूरी के साथ नजर आएंगी.
डेलबर आर्या और डॉली जावेद: यह जोड़ी भी शो को दिलचस्प बनाने वाली है.
शो के बारे में'Alliance' में दोस्ती और विश्वास पर आधारित गेम खेला जाएगा. शुरुआत में जोड़ियां साथ रहेंगी, लेकिन जैसे-जैसे कॉम्पिटिशन बढ़ेगा, गेम के नियम बदलेंगे और खिलाड़ियों को नई रणनीतियां बनानी पड़ेंगी. यह शो रियलिटी शो में ताज़ा हवा लाने वाला माना जा रहा है.
कुनाल खेमू की होस्टिंग में यह शो दर्शकों को रोमांच, ड्रामा और सस्पेंस का पूरा पैकेज देगा. प्राइम वीडियो पर 26 जून से रोजाना दोपहर 12 बजे नए एपिसोड रिलीज होंगे.