Traitors Season 2 में क्रिस्टल डिसूजा का जलवा, भोले चेहरे के पीछे शातिर दिमाग, पलट दिया पूरा खेल

'ट्रेटर्स 2' का नया सीजन दर्शकों को हैरान कर रहा है. इस बार सबसे ज्यादा चर्चा क्रिस्टल डिसूजा पर हो रही है. बाहर से वो बहुत मासूम और शांत लगती हैं, लेकिन अंदर से बेहद चालाक और रणनीतिक खिलाड़ी साबित हो रही हैं.

Pinterest
Antima Pal

Traitors 2: 'ट्रेटर्स 2' का नया सीजन दर्शकों को हैरान कर रहा है. इस बार सबसे ज्यादा चर्चा क्रिस्टल डिसूजा पर हो रही है. बाहर से वो बहुत मासूम और शांत लगती हैं, लेकिन अंदर से बेहद चालाक और रणनीतिक खिलाड़ी साबित हो रही हैं. उनकी ये दोहरी पहचान शो का सबसे बड़ा आकर्षण बन गई है.

'ट्रेटर्स 2' में क्रिस्टल डिसूजा का जलवा

क्रिस्टल की सबसे बड़ी ताकत है लोगों का भरोसा जीतना. उनकी मीठी मुस्कान और शांत स्वभाव ने शुरुआत में कई प्रतियोगियों को भ्रमित कर दिया. वो धीरे-धीरे सबके साथ दोस्ती निभाती हैं, उनकी कमजोरियां समझती हैं और जरूरत पड़ने पर साम-दाम-दंड-भेद की नीति अपनाती हैं. कभी मीठी बातों से काम निकाल लेती हैं, तो कभी सख्त रवैया दिखाकर विरोधियों को दबा देती हैं.

भोले चेहरे के पीछे शातिर दिमाग

शो में एंट्री करते ही उन्होंने कुछ खिलाड़ियों के साथ गुप्त गठबंधन बना लिए. अलग-अलग ग्रुपों के बीच झगड़े भड़काकर उनका ध्यान भटकाती हैं. जब सब आपस में उलझ जाते हैं, तब चुपचाप अपनी चाल चलती हैं. कई बार लगता है कि वो खुद लॉयल हैं, लेकिन असल में ट्रेटर्स के साथ मिलकर पूरा गेम कंट्रोल कर रही हैं.


उनकी रणनीति में गलतफहमियां पैदा करना भी शामिल है. क्रिस्टल जानबूझकर ऐसी स्थिति बनाती हैं कि खिलाड़ी एक-दूसरे पर शक करने लगें. शो के कुछ एपिसोड में देखा गया कि उन्होंने कैसे एक प्रतियोगी के साथ पहले दोस्ती की, फिर धीरे-धीरे उस पर शक के बीज बोए और अंत में दूसरों को मनाकर उसे गेम से बाहर करवा दिया.

सोशल मीडिया पर फैंस उनकी चालाकी की खूब तारीफ कर रहे हैं. कई लोग उन्हें 'क्वीन ऑफ ट्रेटर्स' कह रहे हैं. वहीं कुछ खिलाड़ी अब उन पर शक करने लगे हैं, लेकिन क्रिस्टल अभी भी अपनी चालाकी से सबको भ्रमित रखने में सफल हैं. 'ट्रेटर्स 2' क्रिस्टल डिसूजा के दम पर और भी रोमांचक हो गया है. आगे का गेम कैसे मुड़ता है और वो कितनी देर तक अपनी मासूम सूरत के पीछे छुपी शातिर दिमाग से सबको धोखा दे पाती हैं, यह देखना दिलचस्प होगा.