फिल्म 'मिमी' के समय एक्ट्रेस कृति सेनन ने कराए थे एग्स फ्रीज, बोलीं- शादी-बच्चे अपनी मर्जी से!
कृति सेनन ने बताया कि 'मिमी' में उनके रोल के लिए उन्हें काफी वजन बढ़ाना था. उसी समय उन्होंने एग फ्रीजिंग की प्रक्रिया कराने का फैसला लिया. दरअसल एग फ्रीजिंग में शरीर में भारीपन आता है, इसलिए उन्होंने दोनों कामों को साथ-साथ कर लिया.
Kriti Sanon Reveals She Froze Her Eggs: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने एक बार फिर अपनी ईमानदार और मजबूत सोच से सबका ध्यान खींचा है. 35 साल की कृति ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपनी फिल्म 'मिमी' की तैयारी के दौरान अपने एग्स फ्रीज करा लिए थे. एक इंटरव्यू में कृति ने यह बात शेयर की.
'मिमी' के समय कृति सेनन ने कराए थे एग्स फ्रीज
कृति ने बताया कि 'मिमी' में उनके रोल के लिए उन्हें काफी वजन बढ़ाना था. उसी समय उन्होंने एग फ्रीजिंग की प्रक्रिया कराने का फैसला लिया. दरअसल एग फ्रीजिंग में शरीर में भारीपन आता है, इसलिए उन्होंने दोनों कामों को साथ-साथ कर लिया.
सालों बाद किया खुलासा
कृति के अनुसार किसी ने उन्हें सलाह दी थी कि यह खुद को दिया जाने वाला सबसे अच्छा तोहफा है. यह बात उनके मन में बैठ गई और 'मिमी' का वजन बढ़ाने वाला फेज आया तो उन्होंने इसे बेस्ट टाइमिंग समझा. कृति सेनन ने साफ कहा कि वे बायोलॉजिकल क्लॉक या समाज के दबाव में आकर शादी या बच्चे पैदा करने का फैसला नहीं करना चाहतीं. वे चाहती हैं कि शादी हो या मां बनना, दोनों ही फैसले उनकी अपनी मर्जी से हों. कोई घड़ी की सुई या उम्र का दबाव उन्हें बांधे, यह वे बिल्कुल पसंद नहीं करतीं.
Also Read
उन्होंने कहा- 'मैं किसी भी तरह के दबाव में नहीं रहना चाहती. जब अंदर से पूरी तरह तैयार महसूस करूंगी, तभी यह फैसला लूंगी.' आजकल बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां करियर, पर्सनल लाइफ और फैमिली प्लानिंग को बैलेंस करने की कोशिश कर रही हैं. कृति ने भी इसी बैलेंस को बनाए रखने के लिए एग फ्रीजिंग का ऑप्शन चुना.
एग फ्रीजिंग क्या है?
यह एक मेडिकल प्रोसेस है जिसमें महिला क स्वस्थ अंडों को निकालकर फ्रीज कर दिया जाता है. भविष्य में जब चाहे तब इनका इस्तेमाल करके मां बना जा सकता है. उम्र बढ़ने के साथ अंडों की क्वालिटी प्रभावित होती है, इसलिए कई महिलाएं 30 के बाद यह विकल्प चुन रही हैं. उनका यह खुला बयान सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है.