केरल की बेटी ने जीता Miss India Universe 2026 का खिताब, कैजिया लिज मैजो बनीं मिस इंडिया यूनिवर्स
जयपुर में रविवार रात मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब केरल की कैजिया लिज मेजो ने जीत लिया. यह मुकाबला मिस यूनिवर्स इंडिया पेजेंट का तीसरा संस्करण था, जो राजस्थान की राजधानी जयपुर के जी स्टूडियोज में 23 अगस्त 2026 को आयोजित हुआ.
Miss India Universe 2026: जयपुर में रविवार रात मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब केरल की कैजिया लिज मेजो ने जीत लिया. यह मुकाबला मिस यूनिवर्स इंडिया पेजेंट का तीसरा संस्करण था, जो राजस्थान की राजधानी जयपुर के जी स्टूडियोज में 23 अगस्त 2026 को आयोजित हुआ. इसमें देशभर से 52 युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.
केरल की बेटी ने जीता Miss India Universe 2026 का खिताब
मुकाबले का नतीजा रात करीब ढाई बजे घोषित किया गया. फाइनल राउंड में टॉप-5 में पहुंची थीं- तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश, महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव, केरल की कैजिया लिज मेजो, गुजरात की अनुश्री सतवालेकर और उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ. अंतिम चुनौती में हर फाइनलिस्ट को 40 सेकंड में अपना क्लोजिंग रिमार्क देना था. इस राउंड में कैजिया लिज मेजो का प्रदर्शन सबसे प्रभावशाली रहा और उन्होंने खिताब अपने नाम कर लिया.
पिछली विजेता मनिका विश्वकर्मा ने कैजिया को ताज पहनाया. अब कैजिया नवंबर 2026 में प्यूर्टो रिको में होने वाले मिस यूनिवर्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.
Also Read
टॉप रैंक में वैष्णवी गणेश फर्स्ट रनर-अप रहीं. गुजरात की अनुश्री सतवालेकर सेकंड रनर-अप बनीं, जबकि महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव थर्ड रनर-अप और उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ फोर्थ रनर-अप घोषित हुईं. फाइनल में वैष्णवी और कैजिया के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में केरल की खिलाड़ी आगे निकलीं.
कैजिया लिज मेजो 19 साल की हैं. वे लॉ की पढ़ाई कर रही हैं और मॉडलिंग के साथ-साथ शास्त्रीय नृत्य में भी रुचि रखती हैं. इससे पहले वे मिस टीन इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और वहां फर्स्ट रनर-अप रहीं थीं. राष्ट्रीय खिताब जीतने से पहले उन्होंने मिस यूनिवर्स केरल 2026 का ताज भी अपने नाम किया था.
इस बड़े इवेंट के जज पैनल में कई जाने-माने नाम शामिल थे. सुष्मिता सेन, उर्वशी रौतेला, सेलिना जेटली और फिल्ममेकर प्रज्ञा कपूर समेत अन्य दिग्गजों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का आकलन किया. कैजिया की जीत ने केरल की युवा प्रतिभा को एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर उजागर किया है.