'करीना मुझे क्या बुलाएंगी?', ‘रिश्तेदार’ हैं सैफ अली खान और अमिताभ बच्चन, KBC में खुला कनेक्शन
KBC 18 के आगामी एपिसोड में अक्षय कुमार और सैफ अली खान अपनी फिल्म ‘हैवान’ के प्रमोशन के लिए पहुंचेंगे. शो के प्रोमो में अमिताभ बच्चन ने सैफ को अपना रिश्तेदार बताया और करीना कपूर से जुड़े पारिवारिक कनेक्शन की बात की.
‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के आने वाले एपिसोड में बॉलीवुड के दो बड़े सितारे अक्षय कुमार और सैफ अली खान नजर आने वाले हैं. दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे हैं. इस दौरान अमिताभ बच्चन के साथ उनकी बातचीत का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें बिग बी ने सैफ अली खान के साथ अपने एक दिलचस्प पारिवारिक कनेक्शन का खुलासा किया.
अमिताभ की बात सुनकर सैफ कुछ पल के लिए हैरान रह गए. इसके बाद बिग बी ने कपूर, नंदा और बच्चन परिवार के रिश्ते को समझाते हुए सैफ से ऐसा सवाल कर दिया, जिस पर सेट पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े.
अमिताभ बच्चन ने सैफ को बताया रिश्तेदार
KBC 18 के प्रोमो में अमिताभ बच्चन सैफ अली खान की ओर इशारा करते हुए कहते हैं कि बहुत कम लोग जानते हैं कि सैफ उनके रिश्ते में आते हैं. यह सुनकर सैफ हैरानी से खुद की ओर इशारा करते हुए पूछते हैं कि वह? इसके बाद अमिताभ बच्चन कपूर और बच्चन परिवार के बीच के रिश्ते की कड़ी समझाते हैं. बिग बी बताते हैं कि राज कपूर की बेटी रितु नंदा के बेटे निखिल नंदा की शादी उनकी बेटी श्वेता बच्चन नंदा से हुई है. इसके बाद अमिताभ मजाकिया अंदाज में सैफ से करीना को लेकर सवाल करते हैं कि अब वह करीना को क्या कहकर बुलाएंगे और करीना उन्हें क्या बुलाएंगी.
Also Read
- गुजराती संगीत जगत को बड़ा झटका, मशहूर संगीतकार गौरंग व्यास का निधन; PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
- 'जेब मारी है?...', सरोजिनी नगर में Bhuvan Bam को देख पुलिस ने क्यों पूछा ये सवाल? यूट्यूबर ने सुनाया किस्सा
- Shakti Kapoor Birthday: शक्ति कपूर को नापसंद करता था शिवांगी का परिवार, फिर ऐसे भागकर रचाई शादी! जानें पूरी लव स्टोरी
सैफ ने दिया मजेदार जवाब
अमिताभ बच्चन के इस सवाल पर सैफ अली खान ने भी अपने अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि शुक्र है कि यह कोई सवाल नहीं है. सैफ के इस जवाब को सुनकर अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन दोनों हंसने लगते हैं. प्रोमो में तीनों सितारों के बीच की मस्ती और मजाक साफ नजर आता है.
दरअसल, करीना कपूर खान के दादा राज कपूर थे और रितु नंदा उनकी बुआ थीं. रितु नंदा के बेटे निखिल नंदा की शादी श्वेता बच्चन नंदा से हुई है. इस रिश्ते के जरिए कपूर और बच्चन परिवार के बीच पारिवारिक संबंध जुड़ता है. करीना और सैफ ने साल 2012 में शादी की थी.