Govinda-Sunita Controversy: अभिनेत्री कश्मीरा शाह सोमवार को अभिषेक कुमार के जन्मदिन की पार्टी में नजर आईं. वहां पपराजी ने उनसे गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा के बीच चल रहे विवाद के बारे में सवाल पूछ लिए. इस पर कश्मीरा का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने साफ कहा कि जब दोनों ने एक-दूसरे को छोड़ दिया है तो बाकियों को भी इस मामले को छोड़ देना चाहिए.
कश्मीरा ने पूछा- 'आप लोग यह सवाल क्यों पूछ रहे हैं? कृष्णा ने कुछ गलत कहा क्या? लोग सिर्फ फुटेज लेने के चक्कर में हैं.' उन्होंने जोर देकर कहा कि यह उनका पारिवारिक मामला है और लोग इसे मीडिया के लिए दूध निकालने का काम बंद करें.
Govinda and Sunita Ahuja’s family dispute is now playing out openly in the media.
Govinda’s nephew Krushna Abhishek’s wife Kashmera Shah has openly taken Sunita’s side, saying she had never spoken about these issues before, but if Sunita is now saying something is wrong with… pic.twitter.com/JHG4oN0bV7
— Saffron Chargers (@SaffronChargers) August 24, 2026
कश्मीरा ने सुनीता का खुलकर समर्थन किया. उन्होंने कहा- 'मैं इतना जानती हूं कि वे मेरी फैमिली हैं. मैं अपनी फैमिली को प्रोटेक्ट करूंगी. मैं अपनी फैमिली की औरतों के साथ खड़ी हूं. मैं सुनीता के साथ खड़ी हूं. आज तक उन्होंने कभी आवाज नहीं उठाई. कभी नहीं कहा कि यह गलत है या वह गलत है. आज बोल रही हैं तो जरूर कुछ गलत होगा. देख लो.'
यह बयान उस समय आया जब गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर खबरें जोरों पर हैं. हाल ही में गोविंदा अपनी फिल्म रूपा की सह-कलाकार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर दिखे थे. इसके बाद सुनीता ने उन्हें 'शुगर डैडी' कहकर तंज कसा था. गोविंदा ने वीडियो में जवाब देते हुए सुनीता से अपनी सीमा में रहने को कहा था.
रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. गोविंदा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर फर्जी खबरों और एआई से बने कंटेंट के खिलाफ कानूनी नोटिस भी भेजा है. उन्होंने गलत रिपोर्टिंग पर एक सौ करोड़ रुपये के दावे की चेतावनी दी है.