T20 World Cup 2026

'एक समय पर मोदी तेरी कबर खुदेगी कहती थीं...', विनेश फोगाट की जीत पर ये क्या बोल गईं कंगना रनौत?

विनेश फोगाट ने रेसलिंग में इतिहास रच दिया है. उन्होंने महिलाओं की 50 किग्राम कैटेगरी के सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर युसनेइलिस गुजमैन को हराकर फाइनल में जगह बनाई. उनकी जीत से पूरा देश खुश है. सोशल मीडिया पर विनेश फोगाट के चर्चे हैं. आम से लेकर खास हर कोई उनकी इस जीत के लिए उन्हें बधाई दे रहे हैं.

Social Media
India Daily Live

पेरिस ओलंपिक ने देश बेटी विनेश फोगाट ने रेसलिंग में इतिहास रच दिया है. फोगाट ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला रेसलर बन गई हैं. महिलाओं की 50 किग्राम कैटेगरी के सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर युसनेइलिस गुजमैन को हराकर फाइनल में जगह बनाई. उनकी जीत से पूरा देश खुश है. सोशल मीडिया पर विनेश फोगाट के चर्चे हैं. आम से खास हर कोई उनकी इस जीत के लिए उन्हें बधाई दे रहे हैं, लेकिन कंगना रनौत ने बधाई देते हुए भी कुछ लिख दिया जिससे फैंस का मूड खराब हो गया. 

एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने रेसलर विनेश फोगाट की इस बड़ी जीत पर अपना रिएक्शन दिया. कंगना विनेश की जीत खुश हैं, लेकिन उनका लहजा तंज से भरा है. कंगना रनौत ने लिखा, भारत के पहले गोल्ड मेडल के लिए फिंगर्स क्रॉस कर रखी हैं. विनेश फोगाट ने एक वक्त पर आंदोलन में हिस्सा लिया था, जिसने उन्होंने कहा था 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी'. इसके बाद भी उन्हें यह मौका दिया गया कि वह अपने देश का प्रतिनिधित्व कर सकें और बेस्ट ट्रेनिंग, कोच और सुविधाएं पा सकें. यहीं तो लोकतंत्र और एक महान नेता की खूबसूरती है.

Kangna Social Media

कंगना रनौत के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर काफी लोग नाराज हो रहे हैं. पिछले दिल्ली में भारत के कई रेसलर ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृज भूषण सिंह शरण पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था. इस प्रदर्शन का हिस्सा विनेश फोगाट भी रही थीं. वो कई महीनों तक जंतर मंतर पर बैठी रहीं. 

गोल्ड लेकर आएगी विनेश फोगाट?

रियो ओलंपिक और फिर टोक्यो ओलंपिक में खराब प्रदर्शन के बाद विनेश फोगाट की काफी आलोचना हुई थी. इस बार फोगाट नए जोश के साथ पेरिस गई हैं. विनेश ने क्वार्टरफाइनल मैच में यूक्रेन की ओसाना लिवाच को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की. प्री-क्वार्टर फाइनल में जापान की चैंपियन रेसलर युई सुसाकी को 3-2 हराया. अब पूरे देश को विनेश फोगाट से गोल्ड की उम्मीद है.