T20 World Cup 2026

Jiah Khan: जिया खान की बर्थ एनिवर्सरी आज, अपनी पहली फिल्म में ही एक्टिंग से लोगों को किया 'निशब्द'

Jiah Khan: जिया खान की आज बर्थ एनिवर्सरी है. अगर एक्ट्रेस आज जिंदा होती तो वो 36 साल की होती, ऐसे में जिया को हर कोई याद कर रहा है.

India Daily Live

नई दिल्ली: आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी अदाकारा के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि भले ही इस दुनिया में नहीं है लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में कई बड़े-बड़े दिग्गज एक्टर संग काम किया था. एक्ट्रेस ने शुरुआत में ही बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था. फिल्म में अपने से तीन गुना बड़े अभिनेता के साथ रोमांस कर जिया ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी. जिया ने काफी कम समय में बॉलीवुड में अपनी एक पहचान बना ली थी लेकिन अफसोस बहुत कम उम्र में ही जिया ने खुद की जान भी ले ली थी.

जिया खान की आज बर्थ एनिवर्सरी

जिया खान की आज बर्थ एनिवर्सरी है. अगर एक्ट्रेस आज जिंदा होती तो वो 36 साल की होती, ऐसे में जिया को हर कोई याद कर रहा है. जिया खान का जन्म 20 जनवरी 1988 को न्यूयॉर्क में हुआ था. जिया का पालन पोषण लंदन में हुआ था लेकिन एक्ट्रेस के अंदर एक्टिंग करने का सपना था जिस कारण वह मुंबई आ गईं. यहां काफी साल स्ट्रगल करने के बाद इनको कुछ फिल्में मिली जिसमें पहली फिल्म अमिताभ बच्चन संग थी. सक्सेज की सीढ़ियों को इन्होंने चढ़ना शुरू ही किया था कि उससे पहले ही इन्होंने अपनी जान ले ली.

जिया का वर्कफ्रंट

जिया खान भले ही कम वक्त में दुनिया को अलविदा कह गई लेकिन उन्होंने अपने करियर में जितनी भी फिल्में की वो काफी शानदार रही हैं. एक्ट्रेस की पहली फिल्म 'निशब्द', दूसरी 'गजनी', और तीसरी हाउसफुल थी. एक्ट्रेस की चौथी फिल्म रणबीर कपूर संग थी जिसमें जिया एक्टर की पत्नी का रोल निभाने वाली थीं. जिया का असली नाम नफीसा रिजवी खान था लेकिन बाद में इन्होंने जिया कर लिया था. हालांकि, एक्ट्रेस ने फिर से वहीं नाम रख लिया था.