3 साल डेटिंग के बाद अलग हुए ईशान खट्टर और चांदनी बैंज? सारा अर्जुन संग नजदीकियों की खबरों के बीच ब्रेकअप
ईशान खट्टर और चांदनी बैंज के बीच तीन साल के रिश्ते में दरार पड़ने की खबरें सामने आई हैं. जून 2023 से दोनों को एक साथ देखा जा रहा था, लेकिन अब रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों का रिश्ता खत्म हो चुका है.
Ishaan Khatter Chandni Bainz Breakup: ईशान खट्टर और चांदनी बैंज के बीच तीन साल के रिश्ते में दरार पड़ने की खबरें सामने आई हैं. जून 2023 से दोनों को एक साथ देखा जा रहा था, लेकिन अब रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों का रिश्ता खत्म हो चुका है. हालांकि ईशान और चांदनी ने कभी आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी. फिर भी दोनों कई बार सार्वजनिक जगहों पर हाथों में हाथ डाले नजर आए थे, जिससे डेटिंग की अटकलें जोर पकड़ती रहीं.
3 साल डेटिंग के बाद अलग हुए ईशान और चांदनी बैंज?
रिपोर्ट के मुताबिक दोनों इन दिनों अलग-अलग समय बिता रहे हैं और उनके बीच हालात बदल गए हैं. फिर भी किसी भी तरफ से ब्रेकअप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. कुआलालंपुर स्थित मॉडल चांदनी बैंज और अभिनेता ईशान खट्टर लंबे समय से एक-दूसरे के करीब माने जाते रहे. उनकी साथ में दिखने वाली तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा का विषय बनते थे.
सारा अर्जुन संग नजदीकियों की खबरों के बीच ब्रेकअप
इस खबर के बीच ईशान की नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी ने भी अटकलों को और हवा दी है. धुरंधर फिल्म की अभिनेत्री सारा अर्जुन के साथ ईशान हाल ही में एक विज्ञापन में नजर आए. टाइगर टेली द्वारा बनाया गया यह ऐड जोया अख्तर और रीमा कागती के क्रिएटिव स्टूडियो के सहयोग से तैयार हुआ है. दोनों की केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा. शूटिंग के दौरान के कुछ बिहाइंड-द-सीन क्लिप्स सामने आने के बाद लोग खुलकर उनकी पेयरिंग की तारीफ कर रहे हैं.
Also Read
कुछ यूजर्स ने ईशान और सारा की केमिस्ट्री को देखकर पुराने रिश्ते से जोड़कर बातें शुरू कर दीं. हालांकि यह सिर्फ अटकलें हैं. ब्रेकअप की खबर अभी तक किसी ठोस सबूत या बयान पर आधारित नहीं है. दोनों सितारे फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं. बॉलीवुड में ऐसे अनकन्फर्म्ड रिश्ते और ब्रेकअप की खबरें आम हैं. ईशान खट्टर अपनी फिल्मों और प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रहे हैं, जबकि चांदनी अपनी मॉडलिंग करियर को आगे बढ़ा रही हैं.