शेरोन वर्मा को डेट कर रहे हैं समय रैना? अफवाहों पर कॉमेडियन ने दिया जवाब
समय ने फैंस से 'असली सवाल ही पूछें' कहा था. एक फैन ने सीधे पूछा- 'क्या तुम शेरोन से डेट कर रहे हो?' समय ने इस सवाल का जवाब अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, 'नहीं भाई, बस इंटरनेट अपना काम कर रहा है.' यानी उन्होंने साफ कह दिया कि ये सब सिर्फ सोशल मीडिया की अफवाहें हैं, असलियत कुछ नहीं.
कॉमेडियन समय रैना इन दिनों शेरोन वर्मा से डेटिंग की अफवाहों के बीच चर्चा में हैं. कई लोग दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगा रहे थे, लेकिन समय ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर आयोजित एक सवाल-जवाब सत्र में इन अफवाहों को साफ खारिज कर दिया.
शेरोन वर्मा को डेट कर रहे हैं समय रैना?
समय ने फैंस से 'असली सवाल ही पूछें' कहा था. एक फैन ने सीधे पूछा- 'क्या तुम शेरोन से डेट कर रहे हो?' समय ने इस सवाल का जवाब अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, 'नहीं भाई, बस इंटरनेट अपना काम कर रहा है.' यानी उन्होंने साफ कह दिया कि ये सब सिर्फ सोशल मीडिया की अफवाहें हैं, असलियत कुछ नहीं.
ये डेटिंग अफवाहें मुख्य रूप से 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' शो में दोनों के बीच हुए मजेदार और हल्के-फुल्के संवादों के बाद फैलीं. दर्शकों को दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री अच्छी लगी और उन्होंने इसे असली रिश्ता मान लिया. वहीं समय का नाम अभिनेत्री मेधा शंकर के साथ भी जुड़ा रहा है. दोनों को कुछ सार्वजनिक कार्यक्रमों और एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया था, जिससे अफवाहें फिर से जोर पकड़ गईं. हाल के एक एपिसोड में समय ने मेधा को अपनी 'सबसे अच्छी दोस्त' बताया, जिससे साफ हुआ कि वे दोनों अच्छे दोस्त हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं.
Also Read
समय ने सिर्फ डेटिंग की बात ही नहीं की. उन्होंने अपने शो ;इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' के बारे में भी अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि दीपक कलाल और रवि गुप्ता वाला बोनस एपिसोड जल्द ही मेंबर्स के लिए आएगा. यह एपिसोड सिर्फ मेंबरशिप वाले दर्शकों के लिए उपलब्ध होगा और इस वीकेंड ड्रॉप होने की उम्मीद है.
समय रैना की इस साफ और सीधी बात ने फैंस को राहत दी है. इंटरनेट पर अफवाहें तेजी से फैलती हैं, लेकिन समय ने दिखाया कि वे इन पर ध्यान नहीं देते और फोकस अपने काम पर रखते हैं. उनकी यह शैली उन्हें और पॉपुलर बनाती है. फैंस अब बोनस एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं और साथ ही समय की अगली कॉमेडी पर नजरें टिकाए हुए हैं.