T20 World Cup 2026

कोटा की वजह से IIM अहमदाबाद में मिला नव्या को एडमिशन? प्रोफेसर बोलीं- 'उसका सीवी..'

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद में दो साल के लिए एडमिशन ले लिया है. इस बात की जानकारी खुद नव्या ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दिया. अब इस बीच नव्या की इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने सवाल उठाए कि उन्हें कोटा के जरिए एडमिशन मिला.

Social Media
India Daily Live

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद में दो साल के लिए एडमिशन ले लिया है. नव्या ने अपनी पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी कि वह साल 2026 तक यहीं पर पढ़ृेंगी. अमिताभ बच्चन की नातिन ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर करते हुए बताया था कि उन्होंने एमबीए प्रोग्राम में एडमिशन लिया है. अब नव्या की इस पोस्ट पर जहां कुछ ने उनकी तारीफ की तो वहीं कुछ यूजर्स ने ये भी सवाल किया कि क्या उनको ये एडमिशन 'कोटा' के जरिए मिला है.

अब इन सब बातों पर IIM अहमदाबाद की एक प्रोफेसर ने रिएक्ट करते हुए जानकारी दी है कि क्या सच में नव्या को कोटा के जरिए एडमिशन मिला है.

प्रोफेसर ने किया ट्वीट

प्रोफेसर ने ट्वीट करके बताया कि, 'वैसे, उसका CV बहुत बढ़िया है. आपको CAT की ज़रूरत नहीं है, लिंक. इसके बावजूद, मुश्किल कार्यक्रम के लिए साइन अप करने के लिए सभी को सलाम. अन्य छात्रों की तरह, IIMA में कठिन जीवन के बारे में शिकायत करने वाली उसकी पोस्ट का इंतज़ार है.'

नव्या ने अपने साथ अपने कोच की तस्वीर साझा कर लिखा- जिन्होंने IIM में दाखिले के लिए जरूरी CAT/IAT की प्रवेश परीक्षा को पास करने में उनकी मदद की. नव्या ने लिखा, 'एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कराने के लिए @mba_ims का धन्यवाद. ये प्रसाद सर हैं जिन्होंने CAT/IAT की परीक्षा पास करने में मेरी काफी मदद की. अभी तक मैंने जिन लोगों से भी सीखा उसमें सबसे बढ़िया सर में से एक हैं.