IMD Weather

'मैं एक लड़के के साथ नहीं एक मर्द के साथ रहना चाहती हूं...', मैथियास बो से शादी के सवाल पर तापसी पन्नू

पैरिस ओलंपिक में बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की हार के बाद उनके कोच मैथियास बो ने संन्यास ले लिया. मैथियास बो के संन्यास लेने पर उनकी पत्नी तापसी पन्नू ने एक मजाकिया कमेंट किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

social media
India Daily Live

Bollywood News: पैरिस ओलंपिक भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की हार के बाद उनके कोच मैथियास बो ने संन्यास लेने की घोषणा कर दी. बता दें कि मैथियास बो बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू के पति हैं.रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए मैथियास बो ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखा जिसके बाद तापसी ने अपने पति को खुश करने के लिए उनके पोस्ट पर एक मजाकिया कमेंट किया.

मैथियस बो ने ओलंपिक में पदक नहीं जीत पाने को लेकर अपने खिलाड़ियों को सांत्वना दी, साथ ही अपनी चोटों से जूझने के बाद खेल के प्रति जुनून और समर्पण दिखाने के लिए उनकी सराहना भी की.

मैं एक थका हुआ बूढ़ा आदमी हूं

उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा करते हुए लिखा, 'मेरे लिए मेरे कोचिंग के दिन यहीं समाप्त होते हैं, मैं कम से कम अभी के लिए भारत या कहीं और अपने काम को जारी नहीं रखने वाला हूं. मैंने बैडमिंटन हॉल में बहुत अधिक समय बिताया है और कोच बनना भी काफी तनावपूर्ण है, मैं एक थका हुआ बूढ़ा आदमी हूं. मैं वर्षों से समर्थन के लिए @media.iccsai, गर्ग सर और राकेश सर, @bai_media, @gosportsvoices को धन्यवाद देना चाहता हूं.'

मैं एक लड़के के साथ नहीं एक आदमी के साथ रहना चाहती हूं

डंकी एक्ट्रेस ने कहा मैथियास एक सुरक्षित इंसान हैं. उन्होंने कहा, 'जब मैं सिंगल थी तो यह बात जान गई थी कि एक आदमी को ही मेरे साथ रहने में सुरक्षा का एहसास होगा, और मैं अपने आपको सस्ते में नहीं बेचना चाहती थी क्योंकि यह एक बहुत भावुक निवेश था. यह केवल मुझे ही नहीं, मेरे परिवार और सभी को प्रभावित करता. यह मेरी नौकरी को भी प्रभावित करता. मैं अपने काम के साथ, अपने साथ और अपनी मानसिक स्थिति के साथ ऐसा नहीं करना चाहती थीं. मैं जानती थी कि मैं एक लड़के के साथ नहीं एक आदमी के साथ रहना चाहती हूं.'