'हुंकार द रोअर' का ट्रेलर हुआ रिलीज, अनीत पड्डा और फातिमा शेख की दमदार केमिस्ट्री; रोंगटे खड़े कर देगी कहानी

अनीत पड्डा इस सीरीज में 17 साल की मीनु का किरदार निभा रही हैं. मीनु एक रेप सर्वाइवर है, लेकिन वह सिर्फ शिकार नहीं बनना चाहती. वह समाज के दबाव के आगे नहीं झुकती और अपनी आवाज बुलंद रखती है. ट्रेलर में मीनू को मजबूत, जटिल और अपनी मर्जी से फैसला लेने वाली लड़की के रूप में दिखाया गया है.

X
Antima Pal

Hunkkaar The Roar Trailer: जियो हॉटस्टार ने गुरुवार को नई वेब सीरीज हुंकार: द रोर का ट्रेलर रिलीज किया है. यह सीरीज 25 सितंबर से स्ट्रीमिंग शुरू होगी. ट्रेलर में अनीत पड्डा और फातिमा सना शेख का दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिलता है. कहानी एक ऐसी लड़की की है जो चुप रहने से इनकार कर देती है.

'हुंकार द रोअर' का ट्रेलर हुआ रिलीज

अनीत पड्डा इस सीरीज में 17 साल की मीनु का किरदार निभा रही हैं. मीनु एक रेप सर्वाइवर है, लेकिन वह सिर्फ शिकार नहीं बनना चाहती. वह समाज के दबाव के आगे नहीं झुकती और अपनी आवाज बुलंद रखती है. ट्रेलर में मीनू को मजबूत, जटिल और अपनी मर्जी से फैसला लेने वाली लड़की के रूप में दिखाया गया है. अनीत ने अपने किरदार के बारे में कहा- मीनू को सिर्फ उसके साथ हुई घटना से नहीं, बल्कि उसके बाद के फैसलों से पहचाना जाना चाहिए. वह युवा है, जटिल है और हमेशा आसानी से समझ में नहीं आती. यही उसे असली बनाता है. उसकी एक बात हमेशा एक जैसी रहती है - वह चुप रहने से इनकार करती है.'



फातिमा सना शेख एसीपी जसलीन सिंह सोनी का किरदार निभा रही हैं. वह इस मामले की जांच करती हैं. ट्रेलर में फातिमा शांत लेकिन दृढ़ पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आती हैं. कहानी में पुलिस, अदालत और मीडिया अपनी-अपनी तरह से सच पेश करते हैं. ताकतवर लोग कहानी को अपने हिसाब से मोड़ने की कोशिश करते हैं. ऐसे में सच क्या है, यह सवाल बार-बार उठता रहता है.

सीरीज में मोहम्मद जीशान अय्यूब भी मुख्य भूमिका में हैं. कहानी सिर्फ एक अपराध की जांच तक सीमित नहीं है. यह दिखाती है कि जब कोई युवती समाज की उम्मीदों के मुताबिक व्यवहार नहीं करती तो क्या होता है. इंसाफ पाना आसान नहीं होता. पावर, पब्लिक ओपिनियन और व्यक्तिगत सोच सच को बदल देती है.

हुंकार: द रोर 25 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी. जो लोग सच्ची और कड़वी कहानियां पसंद करते हैं, उनके लिए यह सीरीज दिलचस्प साबित हो सकती है. ट्रेलर ने दर्शकों में काफी चर्चा पैदा कर दी है. अब सबकी नजरें पूरी सीरीज पर टिकी हुई हैं.