Sydney Sweeney Bollywood Debut: हॉलीवुड स्टार सिडनी स्वीनी करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू? देसी हीरोइनों को छोड़ प्रोड्यूसर ने एक्ट्रेस को दिया 530 करोड़ का ऑफर
हॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री सिडनी स्वीनी, जो 'यूफोरिया' और 'द व्हाइट लोटस' जैसे शोज से मशहूर हुईं, अब बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी में हैं. खबरों के मुताबिक एक भारतीय फिल्म स्टूडियो ने उन्हें 530 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि ऑफर की है, जो बॉलीवुड के इतिहास में किसी अभिनेत्री को मिलने वाली सबसे बड़ी रकम मानी जा रही है.
Sydney Sweeney Bollywood Debut: हॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री सिडनी स्वीनी, जो 'यूफोरिया' और 'द व्हाइट लोटस' जैसे शोज से मशहूर हुईं, अब बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी में हैं. खबरों के मुताबिक एक भारतीय फिल्म स्टूडियो ने उन्हें 530 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि ऑफर की है, जो बॉलीवुड के इतिहास में किसी अभिनेत्री को मिलने वाली सबसे बड़ी रकम मानी जा रही है. यह ऑफर प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण जैसी देसी हीरोइनों को मिलने वाली 12-15 करोड़ की फीस से कहीं ज्यादा है.
सिडनी स्वीनी को यह प्रस्ताव भारत की एक मेगा-बजट फिल्म के लिए दिया गया है, जिसे देश की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है. सूत्रों का कहना है कि यह प्रोजेक्ट न केवल भारत बल्कि वैश्विक स्तर पर भी बड़ा प्रभाव डाल सकता है. सिडनी को इस ऑफर ने आकर्षित तो किया है, लेकिन वह इस मौके को स्वीकार करने से पहले सभी पहलुओं पर सावधानी से विचार कर रही हैं. एक करीबी सूत्र ने बताया, 'यह सिडनी के लिए एक बड़ा अवसर है, लेकिन उनके लिए पैसा ही सब कुछ नहीं है. वह कहानी और प्रोजेक्ट की वैश्विक पहुंच को लेकर उत्साहित हैं.'
हॉलीवुड स्टार सिडनी स्वीनी करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू?
Also Read
- Mirai Box Office Collection: पांच दिनों में ही 'मिराई' ने धड़ाधड़ छापे 100 करोड़, तेजा सज्जा और मनोज मांचू ने यूं किया फैंस को शुक्रिया
- Dada Saheb Phalke Biopic: डिब्बाबंद हुई भारतीय सिनेमा के जनक दादा साहेब फाल्के की बायोपिक! आमिर खान को पसंद नहीं आई स्क्रिप्ट?
- Rajinikanth With Kamal Haasan: फैंस के लिए डबल गुड न्यूज! रजनीकांत और कमल हासन एक फिल्म में आएंगे नजर
सिडनी स्वीनी का नाम हॉलीवुड में तेजी से उभरते सितारों में शुमार है. उनकी एक्टिंग और खूबसूरती ने दुनियाभर में प्रशंसक बनाए हैं. अगर वह इस प्रोजेक्ट को हां कहती हैं, तो यह बॉलीवुड के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा, क्योंकि इससे पहले किसी विदेशी अभिनेत्री को इतनी बड़ी राशि का ऑफर नहीं मिला. यह कदम भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर और मजबूती दे सकता है.
बॉलीवुड में पहले भी विदेशी कलाकारों ने छोटी-मोटी भूमिकाएं निभाई हैं, लेकिन सिडनी जैसे बड़े नाम का प्रवेश इंडस्ट्री में नई हलचल मचा सकता है. प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि क्या सिडनी इस ऑफर को स्वीकार करेंगी और बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ेंगी. फिलहाल सभी की निगाहें सिडनी के फैसले पर टिकी हैं.