US Israel Iran War

कैंसर का थर्ड स्टेज, कीमो...ऑपरेशन, सबसे बेपरवाह हिना, जमकर बरसा रहीं किक

टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं और वह समय-समय पर फैंस को इससे जुड़ी जानकारी शेयर करती रहती हैं. एक्ट्रेस का अभी ट्रिटमेंट चल रहा है जिसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है. अब इस बीच इनका एक वीडियो सामने आया है जिसको देखने के बाद हर कोई इनकी तारीफ कर रहा है.

Social Media
India Daily Live

टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान ने जब से खुद के ब्रेस्ट कैंसर से जूझने की खबर फैंस को दी है. हर कोई उनकी हेल्थ को लेकर चिंता में है और उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहा है. एक्ट्रेस का अभी ट्रिटमेंट चल रहा है जिसको लेकर खुद अदाकारा ने जानकारी दी थी. अब Hina Khan ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वह जिम में दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो की काफी चर्चा हो रही है.

इस बीच हिना खान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसको देखने के बाद हर कोई एक्ट्रेस के हिम्मत की दात दे रहा है. वीडियो में हिना खान जिम में पसीना बहाती दिख रही हैं और वह अपने ट्रेनर पर घूसे और लातों की बरसात कर रही हैं.

हिना खान का वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई  हिना की जमकर तारीफ कर रहा है. एक यूजर ने लिखा आप बहुत स्ट्रॉन्ग गर्ल हो. वहीं एक यूजर ने लिखा आपकी हिम्मत की दात देनी पड़ेगी. एक ने लिखा- आप बहुत हिम्मत वाली लड़की हैं. भगवान आपको जल्दी स्वस्थ्य करे. फैंस के साथ-साथ टीवी और फिल्म जगत से भी लोगों ने एक्ट्रेस के जल्दी ठीक होने की कामना की है.

जब से हिना खान ने अपने फैंस को कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी दी है. तब से वह अक्सर कोई न कोई वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. उन्होंने अभी हाल ही में अपने बाल कटने की जर्नी को भी साझा किया. इस दौरान हिना खान की मां काफी भावुक हो जाती हैं और वो रो रही होती हैं लेकिन हिना हिम्मत रखकर अपनी मां को समझाती हैं.