'वो करें तो माचो, हम करें तो गिरी हुई...' किस बात पर नाराज हैं मनीषा कोइराला?
संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में दिखाई दी मनीषा कोइराला आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि पहले लोगों की हिरोइनों के प्रति कैसी सोच थी. तो चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा?
Manisha Koirala: संजय लीला भंसाली की हीरामंडी में नजर आईं मनीषा कोइराला अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं. वह इसको लेकर अक्सर कुछ न कुछ खुलासा करती रहती हैं. अभी हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि उस वक्त हिरोइनों को लेकर लोगों की कैसी सोच हुआ करती थी. उनके साथ कैसा बर्ताव किया जाता था. अभिनेत्री ने यह भी बताया कि उस वक्त इंडस्ट्री में बहुत सेक्सिज्म भी हुआ करता था.
एक्ट्रेस ने खुलासा किया जब वह अपनी पहली फिल्म की सक्सेज पार्टी में गई थीं तब उनसे कहा गया था कि वो किसी को न बताएं कि वो वोदका पीती हैं. फिल्म सौदागर के वक्त एक पार्टी में मनीषा कोक के साथ वोदका मिक्स करके पी रही थी. तभी उनके आसपास के लोगों ने उन्हें सलाह दी कि वो ये बात किसी से शेयर न करें क्योंकि उस वक्त लोगों की सोच थी कि हिरोइनों को वोदका नहीं पीनी चाहिए.
मनीषा ने कही ये बात
मनीषा ने कहा कि मुझसे कहा गया कि अगर आप वोदका पी रही हैं तो आप कहिए कि कोक पी रही हैं. जब इस चीज के लिए मैंने अपनी मां को बताया तो उन्होंने कहा कि अगर आप वोदका पी रही हैं तो वोदका ही बोलिए क्योंकि हर छोटी-छोटी बातों में झूठ बोलना सही नहीं है.
Also Read
मनीषा ने आगे कहा कि मुझे ये सीक्रेट्स रखने का कॉनसेप्ट नहीं समझ आता है. इसलिए अगर वो किसी को डेट करती हैं है तो उसको सबके सामने अपनाती हैं. उन्होंने कहा कि अगर मैं किसी को डेट कर रही हूं, तो मतलब कर रही हूं, मुझे इसको एक्सेप्ट करने में दिक्कत नहीं, ये आपके ऊपर है कि आपको इसको लेकर मुझे जज करना है तो करिए लेकिन मैं अपनी शर्तों पर जीवन जीती हूं.
मनीषा ने आगे सेक्सिज्म के बारे में बात करते हुए बताया कि उस वक्त अगर हीरो की गर्लफ्रेंड है तो उसको बहुत माचो समझा जाता था लेकिन अगर हीरोइन का ब्वॉयफ्रेंड है तो अच्छा नहीं समझा जाता था. उस वक्त आपको ऐसे प्रिटेंड करना होता था कि नहीं-नहीं हमें अभी तक किसी ने नहीं छुआ है.