Gandhari Trailer: आंखों पर पट्टी बांधे तापसी पन्नू का दमदार अवतार, गुमशुदा बच्ची की तलाश में निकलीं, ट्रेलर ने उड़ाए होश

तापसी पन्नू की नई फिल्म 'गांधारी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. नेटफ्लिक्स पर आने वाली यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म मां के प्यार और साहस की कहानी बताती है. ट्रेलर में तापसी बानी के किरदार में नजर आती हैं, जो अपनी अपहृत बेटी को खोजने के लिए खतरनाक रास्ते पर निकल पड़ती हैं.

X
Antima Pal

Gandhari Trailer: तापसी पन्नू की नई फिल्म 'गांधारी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. नेटफ्लिक्स पर आने वाली यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म मां के प्यार और साहस की कहानी बताती है. ट्रेलर में तापसी बानी के किरदार में नजर आती हैं, जो अपनी अपहृत बेटी को खोजने के लिए खतरनाक रास्ते पर निकल पड़ती हैं.

आंखों पर पट्टी बांधे तापसी पन्नू का दमदार अवतार

कहानी काल्पनिक शहर जॉयपुरा में सेट है. यहां रहस्य, डर और चुप्पी का माहौल है. शहर की संस्कृति में बहुरूपियों की भी खास जगह है. बानी पुलिस का इंतजार नहीं करती. वह खुद आगे बढ़कर अपनी बेटी को ढूंढने निकलती है. इस दौरान उसे कई उलझनों, छिपे सच और खतरों का सामना करना पड़ता है. कुछ लोग मदद करते हैं तो कुछ उसकी राह और मुश्किल बना देते हैं.



गुमशुदा बच्ची की तलाश में निकलीं मां

यह रोल तापसी के लिए काफी चुनौतीपूर्ण है. इसमें एक्शन सीक्वेंस के साथ-साथ भावनात्मक ड्रामा भी है. ईश्वक सिंह गोकुल का किरदार निभा रहे हैं, जो पिता के रूप में बेटी के गुम होने से जूझ रहे हैं. जतिन सरना जांच अधिकारी कबीर बने हैं. स्वस्तिका मुखर्जी, मीता वशिष्ट और छाया कदम भी कास्ट में शामिल हैं.

नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

डायरेक्टर देवाशीष माखिजा का कहना है कि फिल्म में रहस्यमयी दुनिया को स्क्रीन पर लाने की संभावना ने उन्हें आकर्षित किया. एक्शन और सस्पेंस के नीचे यह कहानी उन इंसानी फैसलों और नतीजों की है, जो कोई अपने सबसे प्रिय के लिए लेता है.

लेखक और प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लों हैं. 'गांधारी' 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. ट्रेलर देखने के बाद दर्शक फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. तापसी की दमदार अदाकारी और कहानी का ट्विस्ट फिल्म को खास बनाते हैं. मां की मजबूती और बेटी के प्रति लगाव हर किसी को छू जाएगा.