T20 World Cup 2026

'अगर तुम दूर नहीं जा सकते...', फराह खान के पति शिरीष कुंदर की नई पोस्ट से मची हलचल, जानें क्या लिखा?

हाल ही में फराह खान के पति शिरीष कुंदर का नया लुक देख फैंस शॉक्ड हो गए है. 52 की उम्र में उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया है. साथ ही उन्होंने एक नई पोस्ट शेयर की है जिसके कैप्शन से हर कोई कंफ्यूजड हो गया है.

x
Antima Pal

मुंबई: फराह खान के पति शिरीष कुंदर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. फिल्म एडिटर और डायरेक्टर शिरीष ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका ड्रामैटिक ट्रांसफॉर्मेशन देखकर फैंस हैरान रह गए. 52 साल की उम्र में शिरीष का चेहरा और फिजिक इतना बदला हुआ लग रहा है कि लोग पूछ रहे हैं- ये रियल है या AI का कमाल? 

शिरीष पहले लंबे बालों और हल्की दाढ़ी वाले लुक में नजर आते थे, लेकिन अब उनके नए फोटोज में चिसल्ड बॉडी, शार्प फेशियल फीचर्स और युवा लुक है. कुछ तस्वीरों में वे शर्टलेस पोज दे रहे हैं, तो कुछ में सूट में स्मार्ट दिख रहे हैं. एक फोटो में वे फ्लाइट में बैठे नजर आए, जिसने इंट्रिग बढ़ा दी. फैंस कमेंट्स में लिख रहे हैं- 'ये तो पहले से बिल्कुल अलग लग रहे हैं!', 'रियल ट्रांसफॉर्मेशन या AI?', 'सर कितने हैंडसम हो गए!' 

एक यूजर ने तो मजाक में कहा- 'फराह मैम को अब बॉडीगार्ड्स हायर करने पड़ेंगे!' ट्रांसफॉर्मेशन की चर्चा के बीच शिरीष ने 27 फरवरी को एक नया क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया. फोटो के साथ कैप्शन था- 'If you can't walk away, you're not negotiating. You're begging.' यानी 'अगर तुम दूर नहीं जा सकते, तो तुम नेगोशिएट नहीं कर रहे, बल्कि भीख मांग रहे हो.' इस मैसेज से फैंस सोच में पड़ गए कि ये किस बात का इशारा है? क्या ये उनकी नई इमेज से जुड़ा है, या कोई पर्सनल मैसेज? या फिर सोशल मीडिया की अफवाहों पर तंज?

कुछ लोग मान रहे हैं कि शिरीष ने जिम, डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल से ये चेंज किया है. वहीं कई यूजर्स AI इमेज जनरेशन का शक कर रहे हैं, क्योंकि चेंज इतना अचानक और परफेक्ट लग रहा है. फराह खान ने भी कुछ प्लेफुल तरीके से रिएक्ट किया है, लेकिन उन्होंने क्लियर नहीं किया कि ये रियल है या नहीं. 

शिरीष कुंदर बॉलीवुड में 'ओम शांति ओम', 'तेरा मेरा दिल' जैसी फिल्मों के एडिटर और डायरेक्टर के तौर पर जाने जाते हैं. फराह खान से उनकी शादी 2009 में हुई थी और दोनों की जोड़ी काफी पॉपुलर है. अब उनकी ये नई इमेज और क्रिप्टिक पोस्ट ने उन्हें फिर से सुर्खियों में ला दिया है.