Bigg Boss 20

'आवारापन 2' की कामयाबी पर इमरान हाशमी का भावुक नोट, फैंस का किया शुक्रिया अदा

इमरान हाशमी ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर की. उन्होंने लिखा कि कुछ फिल्में सिर्फ काम करने के लिए होती हैं, लेकिन कुछ ऐसी होती हैं जिनका हिस्सा बनकर दिल से गर्व होता है. 'आवारापन 2' उनके लिए वैसी ही फिल्म है. उन्होंने इसे एक दुर्लभ और खास सफलता बताया.

X
Antima Pal

Emraan Hashmi Reacts To Awarapan 2 Success: इमरान हाशमी की नई फिल्म 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इस सफलता ने एक्टर को काफी खुश किया है. हाल ही में वह स्वाइन फ्लू से उबर रहे हैं, लेकिन फिल्म की अच्छी कमाई ने उनका मूड और बेहतर कर दिया.

साल 2007 में आई मूल फिल्म 'आवारापन' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. उसके दो दशक बाद आए सीक्वल की इतनी अच्छी सफलता ने फिल्म इंडस्ट्री में भी चर्चा पैदा कर दी है. इमरान हाशमी ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर की. उन्होंने लिखा कि कुछ फिल्में सिर्फ काम करने के लिए होती हैं, लेकिन कुछ ऐसी होती हैं जिनका हिस्सा बनकर दिल से गर्व होता है. 'आवारापन 2' उनके लिए वैसी ही फिल्म है. उन्होंने इसे एक दुर्लभ और खास सफलता बताया.


उन्होंने आगे कहा कि दो दशक पहले जिस कहानी को दर्शकों का प्यार नहीं मिला था, वही कहानी अब सीक्वल के रूप में वापस आई है और बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचने की कोशिश कर रही है. फिल्म एक इमोशनल एक्शन म्यूजिकल है. इसमें बड़े विजुअल्स हैं और संगीत काफी यादगार है.

इमरान ने साफ कहा कि इस फिल्म को सिनेमाघर में देखना सबसे अच्छा अनुभव है. पूरी कहानी के केंद्र में विशाल हैं. उन्होंने ही 'आवारापन' की दुनिया बनाई थी. उनका विजन और भरोसा ही पूरी टीम को आगे बढ़ाता रहा.
एक्टर ने लिखा कि उन्हें खुशी है कि उन्होंने इस सफर को साथ मिलकर पूरा किया. अच्छी स्टारकास्ट, संगीत की टीम और क्रिएटिव टीम के साथ काम करना उनके लिए खास रहा. उन्होंने 'आवारापन 2' को अपनी अब तक की सबसे अच्छी फिल्म तक बता दिया.  

अंत में उन्होंने दर्शकों से अपील की कि देर होने से पहले फिल्म को थिएटर में जरूर देखें. इमोशनल रोलर कोस्टर को महसूस करें, संगीत को खुद पर हावी होने दें और बड़े स्क्रीन व तेज आवाज के साथ इसका मजा लें.