Emmy Awards 2025 Winners List: प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स में 'द स्टूडियो' का बजा डंका, 'एडोलसेंस' ने भी दबदबा बनाकर जीते 6 अवार्ड, देखें पूरी लिस्ट

77वें प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स में टेलीविजन की बेहतरीन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया. इस बार सेठ रोजेन की कॉमेडी सीरीज 'द स्टूडियो' ने रात का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया और 13 पुरस्कार अपने नाम किए. इसने किसी कॉमेडी सीरीज द्वारा सबसे ज्यादा एमी जीतने का नया रिकॉर्ड बनाया.

social media
Antima Pal

Emmy Awards 2025 Winners List: 77वें प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स का शानदार आयोजन 14 सितंबर 2025 को लॉस एंजिल्स के पीकॉक थिएटर में हुआ. इस समारोह में टेलीविजन की बेहतरीन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया. इस बार सेठ रोजेन की कॉमेडी सीरीज 'द स्टूडियो' ने रात का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया और 13 पुरस्कार अपने नाम किए. इसने किसी कॉमेडी सीरीज द्वारा सबसे ज्यादा एमी जीतने का नया रिकॉर्ड बनाया. वहीं साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा 'एडोलसेंस' ने भी अपनी धाक जमाते हुए 6 अवार्ड्स हासिल किए.

'द स्टूडियो' ने अपनी मजेदार कहानी, शानदार एक्टिंग और बेहतरीन लेखन के दम पर दर्शकों और जजों का दिल जीता. इस सीरीज ने बेस्ट कॉमेडी सीरीज, बेस्ट एक्टर, बेस्ट राइटिंग सहित कई प्रमुख कैटेगिरी में पुरस्कार हासिल किए. दूसरी ओर 'एडोलसेंस' ने अपनी गहरी कहानी और दमदार किरदारों के जरिए कई कैटेगरी में जीत हासिल की, जिसमें बेस्ट ड्रामा सीरीज और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर जैसे अवार्ड शामिल हैं.

यहां देखें एमी अवॉर्ड्स 2025 के विनर्स की पूरी लिस्ट

लीड एक्ट्रेस इन कॉमेडी सीरीज- जीन स्मार्ट – हैक्स

लीड एक्टर इन कॉमेडी सीरीज- सेठ रोजन- द स्टूडियो

बेस्ट एक्ट्रेस इन ड्रामा- ब्रिट लोअर, सेवरेंस

बेस्ट एक्टर इन लिमिटेड सीरीज- स्टीफन ग्राहम- एडोलसेंस

बेस्ट एक्ट्रेस इन लिमिटेड सीरीज- क्रिस्टिन मिलिओटी- दे पेंगुइ

बेस्ट ड्रामा सीरीज  द पिट

लीड एक्टर इन ड्रामा सीरीज- नूह वाइल - द पिट

बेस्ट कॉमेडी सीरीज- द स्टूडियो

बेस्ट लिमिटेड एंथोलॉजी सीरीज- एडोलसेंस

बेस्ट टॉक सीरीज- द लेट शो विद स्टेफिन

बेस्ट स्क्रिप्ट वैरायटी सीरीज- लास्ट वीक टू नाइट विद ज़न ऑलिवर

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर इन ड्रामा- ट्रैमेल टिलमैन, सेवरेंस

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस इन ड्रामा- कैथरीन लानासा- द पिट

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर इन कॉमेडी- जेफ हिलर- समबडी समव्हेयर

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस इन कॉमेडी- हन्नाह आइनबिंदर- हैक्स

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट लिमिटेड सीरीज- ओवेन कूपर- एडोलसेंस

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस इन लिमिटेड सीरीज- एरिन डोहर्टी- एडोलसेंस

डायरेक्टिंग फॉर ए ड्रामा सीरीज- एडम रैंडल - स्लो हॉर्सेस

डायरेक्टिंग फॉर ए लिमिटेड या एंथ्रोलॉजी सीरीज- फिलिप बैरंटिनी – एडोलेसेंस

डायरेक्टिंग फॉर ए कॉमेडी सीरीज- सेठ रोजेन- द स्टूडियो

इस साल के एमी अवार्ड्स में कई अन्य शो और कलाकारों ने भी अपनी छाप छोड़ी. समारोह में टेलीविजन की क्रिएटिविटी का जश्न देखने को मिला. नए और पुराने शो के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिली, जिसने दर्शकों का मनोरंजन किया. होस्ट ने भी अपनी मजेदार प्रस्तुति से समारोह में चार चांद लगा दिए.