चुम दरांग के खिलाफ भद्दी बातें बोलने के बाद एल्विश यादव ने NCW दफ्तर में जोड़े हाथ! यूट्यूबर ने सरेआम मांगी माफी, देखें वीडियो
पॉपुलर यूट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव को चुम दरांग के बारे में भद्दा कमेंट करने के बाद विवादों का सामना करना पड़ा. NCW के दफ्तर में एल्विश ने हाल ही में माफी मांगी और कहा कि उनका किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था.
Elvish Yadav NCW: पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विजेता एल्विश यादव मिस अरुणाचल और बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट चुम दरांग के बारे में कथित तौर पर नस्लवादी और अपमानजनक कमेंट करने के बाद एक बड़े विवाद में फंस गए हैं. मंगलवार को अपनी टिप्पणियों के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद वह एनसीडब्ल्यू दिल्ली दफ्तर में पहुंचे. एनसीडब्ल्यू ने एल्विश यादव को पूछताछ के लिए बुलाया कार्यालय से बाहर निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की और सार्वजनिक रूप से सभी से माफी मांगी.
एल्विश यादव ने NCW दफ्तर में जोड़े हाथ!
भद्दे कमेंट पर चुम ने किया था रिएक्ट
चुम दरांग ने एल्विश की टिप्पणियों पर तुरंत रिएक्ट किया और इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'किसी की पहचान और नाम का अनादर करना 'मजेदार' नहीं है. अब समय आ गया है कि हम मजाक और नफरत के बीच की रेखा खींचे.'