Drishyam 3 Release: दृश्यम 3 का बड़ा ऐलान, अजय देवगन फिर बनेंगे विजय सलगांवकर; इस दिन थिएटर में आएगा आखिरी चैप्टर
अजय देवगन ने Drishyam 3 का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. फिल्म का नाम Drishyam The Conclusion रखा गया है और यह 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अजय देवगन विजय सलगांवकर के रूप में लौटेंगे, जबकि तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर भी अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे.
अजय देवगन के फैंस के लिए सोमवार का दिन खास रहा है. एक्टर ने अपनी चर्चित फिल्म फ्रैंचाइजी दृश्यम के तीसरे और आखिरी पार्ट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. फिल्म का नाम दृश्यम : द कन्क्लूजन' रखा गया है. अजय देवगन ने 24 अगस्त को फिल्म का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया. इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. दृश्यम : द कन्क्लूजन' अगले साल 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
फिल्म को लेकर लंबे समय से दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई थी. अब टाइटल और रिलीज डेट सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि विजय सलगांवकर की कहानी अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ चुकी है.
विजय सलगांवकर के रूप में लौटेंगे अजय देवगन
दृश्यम : द कन्क्लूजन' में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर का किरदार निभाएंगे. फ्रैंचाइजी में विजय एक साधारण परिवार वाला व्यक्ति है, जो अपने परिवार को मुसीबत से बचाने के लिए अपनी समझदारी और सूझबूझ का इस्तेमाल करता है. कहानी में परिवार के सामने एक ऐसी परिस्थिति आती है, जहां कानून से बचने के लिए विजय कई कदम उठाता है. इसी वजह से उसका किरदार दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है. तीसरे पार्ट में विजय की कहानी को अंतिम मोड़ तक ले जाने की तैयारी है. ऐसे में फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर विजय और उसके परिवार की कहानी का अंत किस तरह होगा.
Also Read
- अब बदल चुका है जॉब मार्केट, महंगे डिग्री और कॉलेज नहीं सिर्फ इन स्किल्स से मिल रही लाखों की नौकरी
- सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान के रक्षा समझौते में ईरान की एंट्री? तेहरान को मिला न्योता! मिडिल ईस्ट में बदलेगा समीकरण
- केरल की बेटी ने जीता Miss India Universe 2026 का खिताब, कैजिया लिज मैजो बनीं मिस इंडिया यूनिवर्स
पोस्टर के साथ सामने आया खास संदेश
अजय देवगन ने फिल्म के पहले पोस्टर के साथ एक खास लाइन भी साझा की है. 'मेरा सच, मेरा सही, सिर्फ मेरा परिवार है.' इस लाइन से अंदाजा लगाया जा रहा है कि तीसरी फिल्म में भी परिवार विजय की कहानी का सबसे अहम हिस्सा रहने वाला है. पोस्टर और टाइटल के बाद फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा और बढ़ गई है.
दृश्यम : द कन्क्लूजन' का पहला टीजर दिसंबर 2025 में रिलीज किया गया था. इसमें अजय देवगन की आवाज में विजय सलगांवकर के नजरिए से कहानी को आगे बढ़ाने का संकेत दिया गया था. टीजर में विजय अपने बारे में लोगों की अलग अलग राय का जिक्र करता है. कोई उसे अपराधी कहता है तो कोई मास्टरमाइंड. लेकिन उसके लिए सबसे महत्वपूर्ण उसका परिवार है. टीजर के जरिए यह संकेत भी दिया गया था कि विजय अपने परिवार की सुरक्षा के लिए आखिरी दम तक खड़ा रहेगा. अब फिल्म के टाइटल : द कन्क्लूजन' से यह साफ है कि कहानी का अंतिम अध्याय सामने आने वाला है.