Asian Games 2026 BRICS 2026

मुंबई पुलिस की हिरासत में 'धुरंधर' अभिनेत्री आयशा खान, बोलीं- 'मेरे हाथ सच में कांप रहे...'

वीडियो में आयशा खान दिख रही हैं, जिनके हाथ कांप रहे थे. उन्होंने कहा- 'मेरे हाथ सच में कांप रहे हैं. मैं शांतिपूर्वक सड़क पर खड़ी थी, फिर भी पुलिस ने मुझे हिरासत में ले लिया. मैंने न तो कोई प्रदर्शन शुरू किया और न ही कोई गड़बड़ की. 

X
Antima Pal

Ayesha Khan Viral Video: मुंबई की सड़कों पर छात्रों के प्रदर्शन के बीच फिल्म 'धुरंधर' की अभिनेत्री आयशा खान पुलिस की हिरासत में आ गई हैं. आयशा ने इस घटना के कई वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए हैं, जिसमें वे काफी परेशान नजर आ रही हैं. अभिनेत्री का कहना है कि वे शांतिपूर्वक सड़क पर खड़ी थीं, फिर भी पुलिस ने उन्हें जबरन वैन में बैठा लिया.

मुंबई पुलिस की हिरासत में 'धुरंधर' अभिनेत्री आयशा खान

वीडियो में आयशा खान दिख रही हैं, जिनके हाथ कांप रहे थे. उन्होंने कहा- 'मेरे हाथ सच में कांप रहे हैं. मैं शांतिपूर्वक सड़क पर खड़ी थी, फिर भी पुलिस ने मुझे हिरासत में ले लिया. मैंने न तो कोई प्रदर्शन शुरू किया और न ही कोई गड़बड़ की. आयशा ने आगे बताया कि उनके भाई और कुछ पुरुष दोस्तों को पहले ही पुलिस ले गई थी. वे इन्हीं की वजह से सड़क पर खड़ी थीं, तभी चार महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें जबरन वैन में धकेल दिया.


एक अन्य वीडियो में आयशा पुलिसवालों से पूछ रही हैं कि उन्हें कहां ले जा रहे हैं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा. इस दौरान उनका स्वर काफी घबराया हुआ था.

घटना के दौरान हिरासत में लिए गए एक युवक ने भी अपनी बात रखी. उसने बताया कि उसका मैथ्स का प्रैक्टिकल एग्जाम है. बिना किसी वजह के उसे पकड़ लिया गया. युवक ने चिंता जताते हुए कहा कि अगर एग्जाम मिस हो गया तो उसकी पढ़ाई पर बुरा असर पड़ेगा.

क्या है पूरा मामला

'धुरंधर' फिल्म में 'शरारत' गाने पर डांस कर चर्चा में आई आयशा खान इन दिनों काफी एक्टिव हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अभिनेत्री ने साफ कहा है कि वे किसी प्रदर्शन का हिस्सा नहीं थीं, सिर्फ अपने भाई और दोस्तों की चिंता में सड़क पर खड़ी थीं. अभी तक मुंबई पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. फैंस आयशा खान की जल्द रिहाई की उम्मीद कर रहे हैं.