जब बीच में ही हेमा मालिनी-जीतेंद्र की शादी रुकवाने पहुंच गए थे धर्मेंद्र! जानें लव ट्रायंगल की दिलचस्प स्टोरी
धर्मेंद्र उस समय पहले से शादीशुदा थे. उनकी पत्नी प्रकाश कौर और चार बच्चे थे. फिर भी हेमा के साथ उनका रिश्ता इतना मजबूत होता गया कि पूरे फिल्मी गलियारे में चर्चा होने लगी. हेमा के माता-पिता जया चक्रवर्ती और वी.एस. रामानुजम चक्रवर्ती इस रिश्ते से बहुत नाखुश थे.
Dharmendra Hema Malini Love Story: 1970-80 के दशक में बॉलीवुड की चमचमाती दुनिया में कई रोमांचक प्रेम कहानियां चलीं, लेकिन हेमा मालिनी, धर्मेंद्र और जीतेंद्र वाला ट्रायंगल आज भी लोगों को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है. खूबसूरत 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की केमिस्ट्री स्क्रीन से बाहर भी बेहद गहरी थी.
जब बीच में ही हेमा मालिनी-जीतेंद्र की शादी रुकवाने पहुंचे धर्मेंद्र!
धर्मेंद्र उस समय पहले से शादीशुदा थे. उनकी पत्नी प्रकाश कौर और चार बच्चे थे. फिर भी हेमा के साथ उनका रिश्ता इतना मजबूत होता गया कि पूरे फिल्मी गलियारे में चर्चा होने लगी. हेमा के माता-पिता जया चक्रवर्ती और वी.एस. रामानुजम चक्रवर्ती इस रिश्ते से बहुत नाखुश थे. वे अपनी बेटी को एक शादीशुदा आदमी के साथ देखना नहीं चाहते थे.
धर्मेंद्र के खिलाफ था हेमा का परिवार
इसी वजह से परिवार ने हेमा की शादी उस दौर के सुपरस्टार जीतेंद्र से तय कर दी. दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर थीं. कार्ड छप गए थे और तारीख भी तय हो चुकी थी. लेकिन जैसे ही शादी की तारीख नजदीक आई, धर्मेंद्र पूरी तरह बेचैन हो गए. कहा जाता है कि उन्होंने हेमा से मुलाकात की और उनसे आग्रह किया कि वे जीतेंद्र से शादी करके बड़ी गलती न करें.
समय के साथ शराब का सहारा लेने लगे थे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र की भावुक अपील और गहरी मोहब्बत ने हेमा को सोचने पर मजबूर कर दिया. आखिरकार शादी रुक गई. धर्मेंद्र इस रिश्ते को लेकर बहुत असुरक्षित महसूस करते थे. हेमा की जीवनी में बताया गया है कि वे हेमा पर कई पाबंदियां लगाने लगे थे. अपनी बेचैनी छुपाने के लिए शराब का सहारा भी लेने लगे. लेकिन प्यार आखिरकार जीत गया.
8 अगस्त 1980 को हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली. यह शादी हिंदू रीति-रिवाजों से हुई. दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई. शादी के बाद भी धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ उनका रिश्ता बना रहा. हेमा और धर्मेंद्र को दो बेटियां आईं – अहाना और ईशा.