बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' पर अंतरिम राहत देने से किया इनकार, जानें पूरा मामला
पूजा एंटरटेनमेंट ने अप्रैल 2026 में बिहार के कटिहार स्थित सिविल कोर्ट में भी इसी मुद्दे पर मुकदमा दायर किया था. 6 मई को उस कोर्ट ने एक्स-पार्टी स्टेटस-को ऑर्डर दे दिया था. लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट ने 22 मई को उस आदेश पर रोक लगा दी. अब मामला पटना हाईकोर्ट में लंबित है.
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' समय पर रिलीज हो गई है. बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म और उसके दो गानों 'चुनरी चुनरी' तथा 'इश्क सोना है' को लेकर पूजा एंटरटेनमेंट की अर्जी पर तुरंत राहत देने से मना कर दिया. कोर्ट की इस फैसले के बाद फिल्म शुक्रवार को तय कार्यक्रम के अनुसार रिलीज हो पाई.
HC का 'है जवानी तो इश्क होना है' पर अंतरिम राहत देने से इनकार
वाशु भगनानी की कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट ने फिल्म और गानों के अधिकार को लेकर मुकदमा दायर किया था. कंपनी ने टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रमेश तौरानी, कुमार एस तौरानी और फिल्मकार डेविड धवन के खिलाफ याचिका दाखिल की थी.
न्यायमूर्ति फरहान पी. दुबाश ने कोर्ट की छुट्टियों के दौरान इस मामले की सुनवाई की. उन्होंने तत्काल कोई आदेश देने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि इस मामले में बिहार में पहले से ही समान मुकदमा चल रहा है. इसलिए बॉम्बे हाईकोर्ट में तुरंत दखल देने की जरूरत नहीं है.
बिहार में क्या हुआ था?
पूजा एंटरटेनमेंट ने अप्रैल 2026 में बिहार के कटिहार स्थित सिविल कोर्ट में भी इसी मुद्दे पर मुकदमा दायर किया था. 6 मई को उस कोर्ट ने एक्स-पार्टी स्टेटस-को ऑर्डर दे दिया था. लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट ने 22 मई को उस आदेश पर रोक लगा दी. अब मामला पटना हाईकोर्ट में लंबित है.
बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई कि पूजा एंटरटेनमेंट ने बिहार के केस को वापस लेने के लिए आवेदन दिया है, लेकिन अभी तक उसकी अनुमति नहीं मिली है. कंपनी ने बंबई कोर्ट को बताया कि वह बिहार वाला केस वापस लेकर यहां आगे बढ़ना चाहती है.
फोरम शॉपिंग का आरोपटिप्स इंडस्ट्रीज की तरफ से सीनियर एडवोकेट रवि कदम ने दलील दी कि कंपनी फोरम शॉपिंग कर रही है. यानी एक कोर्ट में राहत न मिलने पर दूसरी जगह कोशिश कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म की रिलीज की तैयारी काफी आगे तक पहुंच चुकी है और पक्ष ने बिना वजह देरी की है.
कोर्ट ने पूजा एंटरटेनमेंट की याचिका में पटना हाईकोर्ट में क्या हुआ, इसकी पूरी जानकारी न होने पर भी नाराजगी जताई. फिल्म रिलीज हो गईअंत में बॉम्बे हाईकोर्ट ने कोई अंतरिम रोक नहीं लगाई. नतीजतन वरुण धवन-डेविड धवन की फिल्म शुक्रवार को थिएटरों में पहुंच गई. फिल्म के संगीत और कहानी को लेकर पहले से ही काफी चर्चा थी.