क्रिकेटर बनना चाहते थे शाहरुख खान, कैसे बन गए बॉलीवुड के बादशाह? पढ़ें दिलचस्प किस्सा
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का sports की तरफ झुकाव काफी था और ऐसे में उन्होंने एक हाल के इंटरव्यू में बताया कि वो एक्टिंग में आना ही नहीं चाहते थे.
Shahrukh Khan: बॉलीवुड के बेहतरीन और दिग्गज एक्टर शाहरुख खान अभी हाल ही में हीटवेब का शिकार हो गए थे जिसके चलते अभिनेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि, कुछ ही समय बाद किंग खान डिस्चार्ज भी हो गए और घर लौट आए. हालांकि, इन सब के बावजूद आईपीएल(IPL 2024) के फाइनल में Shahrukh Khan अपनी टीम को चियर करने के लिए अहमदाबाद पहुंचे. कल KKR VS SRH के मुकाबले में शाहरुख की टीम केकेआर ने जीत हासिल की. इन सब से बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का sports की तरफ झुकाव या कह लीजिए प्यार साफ दिखता है.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि किंग खान(King Khan) एक्टर से पहले स्पोर्ट्स पर्सन बनना चाहते थे. ऐसा हम नहीं बल्कि खुद अभिनेता ने एक बार इंटरव्यू में बताया था. किंग खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने कहा- मैं हमेशा से एक स्पोर्ट्स पर्सन( Sports Person) बनना चाहता था. सच कहूं तो मैंने कभी एक्टर बनने का ख्वाब देखा ही नहीं. अभिनेता ने बताया कि वह एक समय में विकेटकीपर हुआ करते थे लेकिन खेल के दौरान चोटिल होने के कारण उन्हें ये छोड़ना पड़ा. उस वक्त उनके पास इलाज के पैसे भी नहीं थे लेकिन शाहरुख खान खेल में ही अपना करियर बनाना चाहते थे.
स्पोर्ट्स पर्सन बनना चाहते थे शाहरुख खान
कल केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले के बीच किंग खान की मौजूदगी साफ जाहिर होती है कि उन्हें खेल से कितना लगाव है इसलिए वो अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम भी पहुंचे थे. जीत के बाद शाहरुख ने टीम के मेंटॉर गौतम गंभीर के माथे पर Kiss भी किया.
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो साल 2023 में लगातार तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद अब अभिनेता फिल्म किंग(King) में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी लाडली सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं. फिल्म को सुजॉय घोष डायरेक्ट कर रहे हैं.