PM Narendra Modi Birthday: कंगना, रजनीकांत से लेकर अनिल कपूर तक, जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी को मिला बॉलीवुड-साउथ स्टार्स का प्यार
PM Narendra Modi Birthday: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 75 साल के हो गए हैं. इस खास अवसर पर कंगना रनौत, रजनीकांत, अनिल कपूर, सोनू सूद, राम चरण, सुनील शेट्टी, परेश रावल और कई अन्य फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं है.
PM Narendra Modi Birthday: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस अवसर पर देश-दुनिया से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है. फिल्मी हस्तियों से लेकर राजनीतिक दिग्गजों तक, सभी ने उन्हें लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है. सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर भी #HappyBirthdayModiJi ट्रेंड कर रहा है.
प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देने वालों में बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े सितारे भी शामिल रहे हैं. एक्ट्रेस और अब राजनीतिज्ञ कंगना रनौत ने मोदी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'सबका साथ-सबका विकास' के मंत्र को अपनाते हुए, मां भारती के सच्चे सपूत, देश के सबसे लोकप्रिय नेता, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं.'
Also Read
- बेंगलुरु खो देगा अपनी 'टेक राजधानी' की चमक! कंपनियां बना रहीं दूसरे शहर में शिफ्ट होने का प्लान, जानें कारण
- Bihar Teacher Salary: 'अब तो दे दो सैलरी', त्योहार से पहले बिहार में 40 हजार शिक्षकों को मिलेगा तोहफा? कई महीनों से अटका है वेतन
- Punjab Industrial Development: 2000 युवाओं को मिलेगा रोजगार, पंजाब सरकार का बेरोजगारी पर वार
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर, केंद्र सरकार ने दो बड़े स्वास्थ्य अभियानों की शुरुआत की है. इनमें 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान' और राष्ट्रीय पोषण माह शामिल हैं. एम्स दिल्ली इन अभियानों के तहत चार स्थानों पर चिकित्सा जांच शिविर आयोजित करेगा. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को मध्य प्रदेश जाकर इन पहलों का औपचारिक शुभारंभ करेंगे.