'मैं वर्जिन हूं बेबी, सच्ची...', 'बिग बॉस' फेम इस हसीना के बयान से सोशल मीडिया पर मचा बवाल, बोलीं- 'किसी पर भरोसा नहीं'
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सना मकबूल ने कहा- 'मैं वर्जिन हूं बेबी, सच्ची...' और ये बात सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई. इंटरव्यू में जब सना से आखिरी हुकअप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि काफी समय हो गया. इसके बाद उन्होंने अपना सबसे बड़ा खुलासा किया.
Bigg Boss OTT Fame Sana Makbul: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' की विजेता और टीवी की मशहूर अभिनेत्री सना मकबूल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उनकी वजह कोई नया प्रोजेक्ट या रोमांस नहीं, बल्कि उनका बेहद खुलकर दिया गया पर्सनल बयान है.
'बिग बॉस' फेम इस हसीना के बयान से सोशल मीडिया पर मचा बवाल
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सना ने कहा- 'मैं वर्जिन हूं बेबी, सच्ची...' और ये बात सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई. इंटरव्यू में जब सना से आखिरी हुकअप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि काफी समय हो गया. इसके बाद उन्होंने अपना सबसे बड़ा खुलासा किया.
'हां, मैं वर्जिन हूं'
सना ने साफ कहा कि वे अभी भी वर्जिन हैं. जब इंटरव्यूअर ने हैरानी से दोबारा पूछा, तो सना ने हंसकर दोहराया- 'हां, मैं वर्जिन हूं.' लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये थी कि सना ने ये फैसला किसी धर्म, परंपरा या सोसाइटी के दबाव में नहीं लिया. उन्होंने बताया- 'मुझे किसी पर भरोसा नहीं है. लोग मेरा दिल तोड़ देंगे.'
'आजकल रिलेशनशिप में ट्रस्ट की कमी बहुत ज्यादा'
सना के मुताबिक ये उनका खुद का फैसला है, जो उनकी भावनात्मक सुरक्षा के लिए है. उन्होंने कहा कि आजकल रिलेशनशिप में ट्रस्ट की कमी बहुत ज्यादा है और वे किसी को इतना करीब नहीं आने देना चाहतीं कि वो उन्हें ठेस पहुंचा सके.
बिग बॉस के बाद सना की लाइफ
बिग बॉस ओटीटी 3 जीतने के बाद सना मकबूल की पॉपुलैरिटी आसमान छू रही है. उनकी फैन फॉलोइंग में भारी बढ़ोतरी हुई है. जीत के बाद उनकी लाइफस्टाइल, फैशन और रिलेशनशिप को लेकर लगातार चर्चाएं होती रहती हैं. एक समय श्रीकांत बुरेड्डी के साथ उनकी कथित रिलेशनशिप की खबरें भी खूब चलीं, लेकिन दोनों ने इसे कभी ऑफिशियल तौर पर कबूल नहीं किया.
सना की खूबसूरती और बोल्ड अंदाज की तारीफ तो सब करते हैं, लेकिन उनका ये खुलकर बोलने का स्टाइल भी उनकी पहचान बन गया है. इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शंस का तूफान आ गया. कई लोग सना की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'आज की जेनरेशन में ट्रस्ट इश्यूज बहुत कॉमन हैं. सना ने जो कहा वो बिल्कुल रियल है.' कुछ यूजर्स इसे मजाक में भी ले रहे हैं तो कुछ इसे इंस्पायरिंग मान रहे हैं.