'यहां महिलाओं नहीं पुरुषों के साथ भी होता है यौन शोषण..' Bigg Boss फेम सनम शेट्टी ने तम‍िल इंडस्‍ट्री पर लगाए संगीन आरोप

साउथ इंडियन फिल्‍म इंडस्‍ट्री से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही हैं. जस्‍ट‍िस हेमा कमेटी की रिपोर्ट के बाद अब तमिल इंडस्ट्री की जानीमानी एक्‍ट्रेस सनम शेट्टी ने बताया कि तमिल फिल्‍म इंडस्ट्री में सिर्फ महिलाओं का ही नहीं बल्कि पुरुषों से साथ भी यौन शोषण किया जाता है.

Social Media
India Daily Live

साउथ इंडियन फिल्‍म इंडस्‍ट्री से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही हैं. जस्‍ट‍िस हेमा कमेटी की रिपोर्ट के बाद हर कोई हैरान है क्योंकि इस रिपोर्ट में बताया गया है कि मलयालम फिल्‍म इंडस्‍ट्री में अदाकाराओं की हालत बहुत खराब है. वहां महिलाओं के साथ काफी ज्यादा यौन शोषण होता है. अब इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया है क्योंकि हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है.

मलयालम फिल्‍मों ने हमें कई बेहतरीन कलाकार दिए हैं जिसमें दुलकर सलमान, मोहनलाल, ममूटी और फहाद फासिल जैसे स्‍टार्स के नाम शामिल हैं. मलयालम इंडस्‍ट्री पर संगीन आरोप लगाते हुए इस रिपोर्ट में लिखा गया है कि यहां जूनियर आर्टिस्‍ट और क्रू मेंबर्स की हालत बहुत खराब है. जानवरों से ज्यादा खराब इनके साथ बर्ताव किया जाता है.

सनम शेट्टी ने बताई तमिल इंडस्ट्री की सच्चाई

अब इन सब के बीच तमिल फिल्‍मों की एक्‍ट्रेस सनम शेट्टी ने भी कॉलीवुड को लेकर कई खुलासे किए हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि तमिल इंडस्ट्री में भी महिलाओं के साथ बहुत गलत होता है और वो ये बात अपने अनुभव से बता रही हैं.

तमिल फिल्‍मों की जानीमानी एक्‍ट्रेस सनम शेट्टी ने बताया कि तमिल फिल्‍म इंडस्ट्री में सिर्फ महिलाओं का ही नहीं बल्कि पुरुषों से साथ भी यौन शोषण किया जाता है. अभिनेत्री ने अपनी ये प्रतिक्रिया चेन्नई पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर जस्‍ट‍िस हेमा कमेटी की रिपोर्ट के आने के बाद दी है.

दरअसल, सनम शेट्टी कोलकाता रेप और हत्‍या मामले के ख‍िलाफ एक रैली आयोजित करने के लिए पुलिस आयुक्‍त की परमिशन लेने पहुंची थीं. वहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि, 'मुझे हेमा कमेटी की रिपोर्ट के बारे में नहीं पता लेकिन मैं इस कदम का वेलकम करती हूं. मैं न्यायाधीश और केरल सरकार का महिलाओं के शोषण के सभी मुद्दों को उजागर करने के लिए धन्यवाद करती हूं.' सनम शेट्टी 'बिग बॉस तमिल' का भी हिस्सा रही हैं.