Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर का पहला कैप्टन कौन बनेगा? गुल्लू, Yung DSA और आसिफ खान में टक्कर
बिग बॉस 20 में घर का पहला कैप्टन चुनने की होड़ तेज हो गई है. कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, यंग डीएसए और आसिफ खान तीनों इस रेस में आगे हैं. ये तीनों हाल ही में हुए कैप्टनसी टास्क में जीतकर फाइनल मुकाबले में पहुंचे हैं.
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में घर का पहला कैप्टन चुनने की होड़ तेज हो गई है. कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, यंग डीएसए और आसिफ खान तीनों इस रेस में आगे हैं. ये तीनों हाल ही में हुए कैप्टनसी टास्क में जीतकर फाइनल मुकाबले में पहुंचे हैं. अब अंतिम टास्क के बाद तय होगा कि इनमें से कौन घर का पहला कप्तान बनेगा.
बिग बॉस 20 के घर का पहला कैप्टन कौन बनेगा?
नेटिजन्स पहले से ही अपनी भविष्यवाणियां कर रहे हैं. ज्यादातर फैन्स का मानना है कि गुल्लू की जीत की संभावना सबसे ज्यादा है. कई यूजर्स ने लिखा कि टास्क अगर शारीरिक मेहनत वाला हुआ तो गुल्लू आगे निकल सकते हैं. रोडीज में उनके अनुभव और टास्क में अच्छा प्रदर्शन करने की आदत की वजह से लोग उन्हें मजबूत दावेदार मान रहे हैं. एक फैन ने कहा कि गुल्लू टास्क में बहुत अच्छा करते हैं, इसलिए मौका मिल सकता है. दूसरे ने लिखा कि कुशल तंवर उर्फ गुल्लू कैप्टन बन सकते हैं.
Also Read
कुछ दर्शक यंग डीएसए को मौका मिलने की उम्मीद भी जता रहे हैं. वे कहते हैं कि टास्क का तरीका देखकर फैसला होगा. आसिफ खान भी रेस में हैं, लेकिन चर्चा फिलहाल गुल्लू और यंग के इर्द-गिर्द ही घूम रही है. कुछ लोग रूम नंबर 20 वाले सरप्राइज का जिक्र भी कर रहे हैं, जो समीकरण बदल सकता है.
बिग बॉस 20 के नए एपिसोड रोज रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर और 10:30 बजे कलर्स टीवी पर देखे जा सकते हैं. घरवाले इंतजार में हैं कि पहला कप्तान कौन बनेगा और घर का माहौल कैसे बदलेगा. फैन्स भी स्क्रीन पर नजरें गड़ाए बैठे हैं. यह पहला हफ्ता बहुत रोमांचक साबित हो रहा है.